Page Loader
मई में टाटा पंच ने संभाली कंपनी की बिक्री, जानिए कैसी रही बिक्री 
टाटा पंच मई में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है (तस्वीर: एक्स/@TataMotors_Cars)

मई में टाटा पंच ने संभाली कंपनी की बिक्री, जानिए कैसी रही बिक्री 

Jun 12, 2024
08:19 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने अपने मई की सेल्स रिपोर्ट जारी करने के बाद अब मॉडलवार बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। पिछले महीनों की तरह ही टाटा पंच कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। यह देशभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी रही है। मई में 18,949 पंच बिकी हैं, जो मई 2023 में बिकीं 11,124 की तुलना में सालाना आधार पर 70.34 फीसदी अधिक है। इसकी टाटा की कुल बिक्री में 40.58 फीसदी हिस्सेदारी रही है।

टाटा नेक्सन 

टाटा नेक्सन की बिक्री में आई गिरावट 

पिछले महीने कार निर्माता की बिक्री सूची में टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही। मई में नेक्सन की बिक्री 11,457 रही है, जो पिछले साल मई की 14,423 तुलना में सालाना आधार पर 20.56 फीसदी कम है। इसी तरह, तीसरे नंबर की टियागो की बिक्री में 27.12 फीसदी की गिरावट के साथ मई, 2023 (8,133) की तुलना में घटकर 5,927 रह गई। टाटा अल्ट्रोज चाैथे पायदान पर रही। इसकी बिक्री मई, 2023 (5,420) की तुलना में घटकर 4,983 रह गई।

टाटा सफारी-हैरियर 

सफारी-हैरियर की बिक्री में भी आई गिरावट 

टाटा ने पिछले महीने टिगोर की 2,098 गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में बिकीं 2,098 कारों की तुलना में 22.33 फीसदी कम हैं। यह कंपनी का पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इसी प्रकार टाटा सफारी की बिक्री 6.48 फीसदी घटकर 1,661 रह गई, जबकि हैरियर की 29.44 फीसदी घटकर 1,625 पर पहुंच गई। बता दें, पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री 1.79 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि मासिक बिक्री में 2.47 की गिरावट दर्ज हुई।