LOADING...
टाटा पंच ने बनाया एक और कीर्तिमान, अब तक इतनी हुई बिक्री 
टाटा पंच 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा पंच ने बनाया एक और कीर्तिमान, अब तक इतनी हुई बिक्री 

Jan 14, 2025
03:21 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स की पंच ने 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का खिताब हासिल कर मारुति सुजुकी का 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अक्टूबर, 2021 में लॉन्च हुई टाटा पंच ने 3 सालों में 5 लाख बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। इसने 10 महीनों में 1 लाख, 15 महीनों 1.5 लाख, 20 महीनों में 2 लाख, 28 महीनों में 3 लाख और 32 महीने बाद 4 लाख का आंकड़ा पार किया।

रिकॉर्ड 

कब मिली थी पंच को सर्वाधिक बिक्री?

टाटा की इस SUV को सर्वाधिक बिक्री वित्तीय वर्ष 2024 मिली थी। इस दौरान 1.69 लाख से अधिक ग्राहकों ने इस गाड़ी को पसंद किया। यह वित्त वर्ष 2023 में बिकीं 1.33 लाख पंच की तुलना में सालाना आधार पर 27 फीसदी अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.48 लाख गाड़ियां बिकी हैं। इस दौरान औसत मासिक बिक्री 16,452 रही है। इस हिसाब से बचे हुए 3 महीनों में बिक्री 1.97 लाख तक पहुंच सकती है।

कीमत 

पंच की इतनी है कीमत  

टाटा पंच के अपडेटेड मॉडल में वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल के साथ आर्मरेस्ट, रियर AC वेंट, टाइप C फास्ट USB चार्जर जैसे फीचर शामिल किए हैं। पिछले साल पंच के सनरूफ से लैस किफायती वेरिएंट लॉन्च किए गए। इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ CNG पावरट्रेन विकल्पों के अलावा इलेक्ट्रिक वर्जन भी मिलता है। बिक्री बढ़ाने के पिछले साल अक्टूबर में पंच कैमो एडिशन लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 6.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।