LOADING...
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट का लुक आया सामने, जानिए क्या किया बदलाव 
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में हैरियर जैसा लुक मिलेगा

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट का लुक आया सामने, जानिए क्या किया बदलाव 

Feb 08, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स ने पंच EV फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया चैनल्स पर शेयर की गई पहली टीजर इमेज में अपडेटेड इलेक्ट्रिक SUV की बदली हुई स्टाइलिंग और नए रंग की झलक मिलती है। नई टाटा पंच EV के फ्रंट डिजाइन में बदलाव किया गया है और ग्रिल को पहले से ज्यादा आकर्षक लुक दिया गया है। पंच EV फेसलिफ्ट मॉडल 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

एक्सटीरियर 

ऐसा है गाड़ी का एक्सटीरियर 

पुराने मॉडल की तुलना में पंच EV फेसलिफ्ट में हेडलाइट यूनिट को जोड़ने वाली काली पट्टी और LED DRL को जोड़ने वाली LED लाइट बार को हटा दिया गया है। फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में स्कफ प्लेट को भी थोड़ा नया डिजाइन दिया गया है। एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स को अपडेटेड डिजाइन दिया है, जो बड़ी नेक्सन EV के व्हील्स से प्रेरित है। इसके अलावा, इसमें एक नया रंग उपलब्ध होगा, जो हैरियर के सनलिट येलो रंग से मिलता-जुलता है।

इंटीरियर 

इन सुविधाओं से लैस होगी पंच EV फेसलिफ्ट

आगामी पंच EV फेसलिफ्ट के अंदरूनी हिस्से में मामूली बदलाव होने की संभावना है। इसमें नए सॉफ्टवेयर पर चलने वाला 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। साथ ही 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इलेक्ट्रिक कार के बैटरी विकल्प मौजूदा मॉडल के समान होंगे और शुरुआती कीमत मौजूदा की 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।

Advertisement