NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा नेक्सन.ev फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 465 किलोमीटर 
    अगली खबर
    टाटा नेक्सन.ev फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 465 किलोमीटर 
    टाटा नेक्सन.ev इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    टाटा नेक्सन.ev फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 465 किलोमीटर 

    लेखन अविनाश
    Sep 07, 2023
    10:04 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा नेक्सन.ev से पर्दा उठा दिया है। यह देश में उपलब्ध टाटा नेक्सन EV का दूसरे जनरेशन का मॉडल है। कंपनी इसे 14 सितंबर को लॉन्च करेगी।

    कंपनी ने इस गाड़ी के लुक को अपडेट किया है। साथ ही इसके हर वेरिएंट में 7.2kW का चार्जर दिया गया है। इसमें व्हीकल-टू-व्हीकल और व्हीकल-टू-लोड चार्जिंग पॉइंट्स दिया गया है।

    इस गाड़ी को 13 रंगों के विकल्प में लॉन्च किया जायेगा।

    लुक

    कैसी दिखती है टाटा नेक्सन.ev फेसलिफ्ट? 

    डिजाइन का बात करें तो टाटा नेक्सन.ev का लुक कंपनी की कर्व SUV के समान है। बेहतर ऐरोडायनेमिक्स के लिए कंपनी ने इसे नया बंपर और मस्कुलर हुड से अपडेट किया है।

    सामने की तरफ इस इलेक्ट्रिक कार में क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। इसमें बोनट पर डे टाइम रनिंग लाइट्स DRLs के साथ नई LED हेडलाइट्स और नए लोगो की सुविधा है।

    इसमें नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ X-पैटर्न वाले LED टेललैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पॉवरट्रेन

    सिंगल चार्ज में किलोमीटर चलेगी यह कार 

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन को अपडेट किया गया है। इसमें 40.5kWh की बैटरी के साथ दूसरे जनरेशन का इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है। यह कार 128.7bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 245Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    यह कार 8.9 सेकंड में करीब 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फुल चार्ज होने पर यह कार 465 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

    केबिन

    टाटा नेक्सन.ev में दिए गए हैं ये फीचर्स 

    टाटा नेक्सन.ev इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट के केबिन में नया डैशबोर्ड डिजाइन, सेंटर कंसोल और नए लोगो के साथ 2-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।

    मौजूदा नेक्सन EV में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील की सुविधा है। इसके अलावा आगामी नेक्सन EV में वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में ABS, ESP, 360 डिग्री व्यू कैमरा, 4 कैमरा, 4+4 सेंसर्स और 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    जानकारी

    इस कीमत पर आएगी नेक्सन.ev

    नई नेक्सन.ev की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 14 सितंबर को इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। कंपनी 9 सितंबर से इसकी बुकिंग शुरू करेगी। देश में इसे 16 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नया लोगो लॉन्च किया है, जिसे टाटा.ev नाम दिया गया है। यह पुराने लोगो से काफी अलग है।

    बता दें कि कंपनी 2026 तक देश में 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। सबसे पहले नए नाम की शुरुआत टाटा नेक्सन.ev में हुआ है। इसके बाद यह पंच EV में नजर आ सकता है।

    इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण के लिए कंपनी करीब 1.65 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार
    टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    इलेक्ट्रिक वाहन

    दिल्ली में फिर शुरू हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, जानिए किस कारण हुआ था बंद  दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: माइक्रोमैक्स का उदय और पतन, अब इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी में कंपनी माइक्रोमैक्स मोबाइल
    एथर एनर्जी ने लॉन्च किए 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए इनमें क्या मिलेगा  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में 4 सालों में हुआ 8 गुना तक इजाफा, जानिए आंकड़े  इलेक्ट्रिक स्कूटर

    इलेक्ट्रिक कार

    महिंद्रा XUV400 का EL वेरिएंट पहले से हुआ ज्यादा सुरक्षित, जानिए क्या किया बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    MG ZS EV के मालिकों को कंपनी दे रही खास छूट, जानिए क्या मिलेगा फायदा  MG मोटर्स
    महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक का डिजाइन होगा मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग, 15 अगस्त को उठेगा पर्दा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    होंडा ने इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से उठाया पर्दा, भारत में भी दे सकती है दस्तक होंडा मोटर कंपनी

    टाटा मोटर्स

    टाटा पंच iCNG भारतीय बाजार में लॉन्च, कीमत 7.10 लाख रुपये से शुरू टाटा पंच
    मारुति सुजुकी फ्रोंक्स या टाटा पंच, जानिए कौन-सी CNG कार है पैसा वसूल कार की तुलना
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट सितंबर में होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगे बदलाव   ऑटोमोबाइल
    ये रहीं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक गाड़ियां, मारुति सुजुकी ने फिर किया टॉप मारुति सुजुकी

    टाटा नेक्सन

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलेगा नया हाइब्रिड एयर-कॉन इंटरफेस, पेटेंट हुआ लीक  टाटा मोटर्स
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलेगा AC टच कंट्रोल, कर्व कॉन्सेप्ट से है प्रेरित  टाटा मोटर्स
    हुंडई एक्सटर से टोयोटा तैसर तक, 10 लाख के अंदर इसी साल लॉन्च होंगी ये गाड़ियां   कार न्यूज
    टाटा नेक्सन EV की 3 साल में बिकी 50,000 यूनिट्स, 453 किलोमीटर की देती है रेंज टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025