Page Loader
टाटा ने 3 लाख पंच SUV उत्पादन का बनाया कीर्तिमान, जानिए कितना समय लगा
टाटा ने लॉन्च के बाद से अब तक 3 लाख पंच SUV का उत्पादन किया है (तस्वीर: एक्स/@TataMotors_Cars)

टाटा ने 3 लाख पंच SUV उत्पादन का बनाया कीर्तिमान, जानिए कितना समय लगा

Jan 04, 2024
01:29 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने नए साल में 3 लाख टाटा पंच SUV के उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। इसको लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। अक्टूबर, 2021 में लॉन्च हुई इस गाड़ी का प्रोडक्शन 1 लाख तक पहुंचने में 10 महीने का समय लगा था। जनवरी, 2022 तक इसने 1.5 लाख का आंकड़ा छू लिया और मई तक 2 लाख उत्पादन का रिकॉर्ड बना लिया। यहां से 3 लाख तक पहुंचने में 9 महीने लगे।

बिक्री प्रदर्शन 

बिक्री में दूसरे नंबर पर है पंच  

टाटा पंच भारत में कंपनी के लाइनअप में सबसे छोटी SUV है, जो हुंडई एक्सटर को टक्कर देती है। यह टाटा नेक्सन SUV के बाद कार निर्माता की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। हर महीने औसतन लगभग 10,000 पंच की बिक्री होती है। यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली SUVs की टॉप-10 सूची में नियमित रूप से शामिल होती है। यह ICE और CNG पावरट्रेन विकल्प में आती है और जल्द ही इलेक्ट्रिक वर्जन मिलेगा।

खासियत 

इन सुविधाओं के साथ आती है पंच 

टाटा पंच में पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर-सीट आर्मरेस्ट और 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह गाड़ी 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसे ड्यूल-सिलेंडर के साथ iCNG तकनीक के साथ भी पेश किया गया है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 9.5 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

ट्विटर पोस्ट

 रोलआउट हुई 3 लाखवीं टाटा पंच