Page Loader
टाटा हैरियर EV के इंटीरियर की पहली बार दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 
टाटा हैरियर EV का इंटीरियर ICE मॉडल से मिलता-जुलता होगा (तस्वीर: एक्स/@Tataev)

टाटा हैरियर EV के इंटीरियर की पहली बार दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

Mar 12, 2025
04:58 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स की हैरियर EV के बाहरी डिजाइन की झलक पहले ही प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में दिख चुकी है। अब कंपनी ने एक नए टीजर में पहली बार इंटिरियर की झलक पेश की है। आगामी टाटा हैरियर EV का केबिन बहुत कुछ डीजल से संचालित मॉडल से मिलता-जुलता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों की घोषणा मई-जून तक होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा EV और आगामी मारुति E-विटारा से होगा।

इंटीरियर 

इन सुविधाओं से लैस है हैरियर EV

टीजर से पता चलता है कि हैरियर EV में फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और रेगुलर हैरियर से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। सेंटर कंसोल भी काफी हद तक ICE मॉडल जैसा है, जिसमें रोटरी डायल और स्टब्बी ड्राइव सिलेक्टर है। इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ज़्यादा EV-विशिष्ट ग्राफिक्स मिलने की उम्मीद है। डैशबोर्ड में ड्यूल-टोन थीम, टच-बेस्ड HVAC पैनल, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, व्हीकल-टू-लोड (V2L), व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V), नए टेरेन मोड, कनेक्टेड कार तकनीक और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं होंगी।

ट्विटर पोस्ट

कंपनी ने जारी किया टीजर 

पावरट्रेन 

AWD सिस्टम से लैस होगा पावरट्रेन 

हैरियर EV टाटा के जेनरेशन 2 acti.ev आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से लैस होगी, जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। टाटा का कहना है कि इसमें 500Nm का पीक टॉर्क के साथ एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाली बैटरी मिलेगी। इस साल के मध्य तक लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।