
टाटा पंच वित्त वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा बिकी, जानिए मॉडलवार बिक्री के आंकड़े
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2025 में कुल 5.53 लाख गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 2024 में बिकीं 5.7 लाख से सालाना 3 फीसदी कम हैं।
टाटा पंच 1.96 लाख बिक्री के साथ कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना है, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.7 लाख बिकी थी।
यह सालाना 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति वैगनआर (1.98 लाख) से करीब 2,000 पीछे है।
नेक्सन
यह रहा कंपनी का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल
कार निर्माता की बिक्री सूची में टाटा नेक्सन 1.63 लाख बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर रही है, जिसे पिछले वित्त वर्ष में 5 फीसदी अधिक 1.71 लाख ग्राहक मिले थे।
तीसरे पायदान पर टाटा टियागो को 69,234 खरीदार मिले हैं, जिसकी बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी बिक्री 85,478 रही है।
चौथे नंबर की टाटा अल्ट्रोज की बिक्री 70,162 से घटकर आधी 35,187 रह गई है। इस दौरान 5वीं टाटा कर्व को 34,019 ग्राहक मिले हैं।
गिरावट
इन गाड़ियों की बिक्री में आई गिरावट
वित्त वर्ष 2025 में टाटा हैरियर की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट आई है। छठे पायदान पर रही इस गाड़ी की बिक्री 24,701 से घटकर 18,958 रह गई है।
7वें पायदान पर रही टाटा सफारी की बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, जो 21,944 से गिरकर 20,034 रह गई है।
इसी प्रकार टाटा टिगोर की बिक्री भी सालाना 39 फीसदी घटी है। यह वित्त वर्ष 2024 की 26,921 से कम होकर 16,499 पर आ गई है।