NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टाटा कर्व EV के रंग विकल्प हुए लीक, ये जानकारी आई सामने 
    अगली खबर
    टाटा कर्व EV के रंग विकल्प हुए लीक, ये जानकारी आई सामने 
    टाटा कर्व EV की कीमत कल घोषित की जाएगी (तस्वीर: एक्स/@TataMotors_Cars)

    टाटा कर्व EV के रंग विकल्प हुए लीक, ये जानकारी आई सामने 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Aug 06, 2024
    07:22 pm

    क्या है खबर?

    टाटा मोटर्स कल (7 अगस्त) भारतीय बाजार में अपनी कर्व EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले गाड़ी के रंग विकल्प लीक हो गए हैं।

    टाटा कर्व EV को 5 रंग विकल्पों- प्रिस्टिन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पावर्ड व्हाइट, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज में पेश किया जा सकता है।

    इनमें से शुरू के 4 रंग विकल्प पहले से ही पंच EV और नेक्सन EV के साथ उपलब्ध हैं, लेकिन वर्चुअल सनराइज नया विकल्प होगा।

    फीचर 

    इन फीचर्स से लैस होगी कर्व EV

    टाटा कर्व EV में SUV-कूपे बॉडी स्टाइल मिलेगी, जिसमें सामने LED DRLs और हेडलाइट्स मिलेंगी, जबकि पीछे की तरफ LED टेललाइट्स जुड़ी हुई हैं।

    आगे और पीछे की कनेक्टेड लाइटिंग में वैलकम और गुडबाय एनीमेशन है, जो गाड़ी को लॉक या अनलॉक करते समय जलती है।

    लेटेस्ट कार के केबिन में आर्केड.ईवी ऐप सूट, विभिन्न वॉयस असिस्टेंट और जेस्चर एक्टिवेशन के साथ एक पावर्ड टेलगेट के अलावा 12.3 इंच का हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

    राइडिंग रेंज 

    इलेक्ट्रिक SUV दे सकती है 600 किलोमीटर की रेंज 

    आगामी कर्व EV को मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन में पेश किया जाएगा। यह 55kWh बैटरी पैक से लैस होगी, जो एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 600 किलोमीटर तक दूरी तय करेगी।

    इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक कार DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिसकी मदद से इसे 10 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

    कर्व EV की कीमत 18-24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टाटा मोटर्स
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    टाटा मोटर्स

    टाटा पंच फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, पिछले महीने 18,000 से ज्यादा बिकी  कार सेल
    टाटा टियागो और पंच EV समेत छूट पाने का मौका, जानिए कितने का होगा फायदा  इलेक्ट्रिक कार
    कब लॉन्च होंगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें? कंपनी ने किया खुलासा इलेक्ट्रिक वाहन
    मई में टाटा पंच ने संभाली कंपनी की बिक्री, जानिए कैसी रही बिक्री  सेल्स रिपोर्ट

    इलेक्ट्रिक कार

    मर्सिडीज-बेंज G-क्लास इलेक्ट्रिक की भारत में बुकिंग शुरू, जानिए क्या हाेगा इसमें खास मर्सिडीज-बेंज
    मर्सिडीज-बेंज भारत में दूसरी छमाही में उतारेगी कई नई गाड़ियां, 2 हो चुकी हैं लॉन्च मर्सिडीज-बेंज
    स्कोडा ऑक्टाविया सेडान भारत में फिर करेगी वापसी, ये गाड़ियां भी देंगी दस्तक स्कोडा कार
    मारुति की इलेक्ट्रिक कार eVX फिर आई नजर, जानिए कैसा होगा डिजाइन मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025