Page Loader
सालमान खान ने खरीदी निसान की बुलेटफ्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक नई बुलेटप्रूफ निसान SUV विदेश से आयात की है (तस्वीर: निसान)

सालमान खान ने खरीदी निसान की बुलेटफ्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत 

Apr 06, 2023
07:21 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV खरीदी है। यह भारत में नहीं बेची जाती, इस कारण अभिनेता ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार से आयात किया है। सलमान ने निसान की नई बुलेटप्रूफ SUV को अपने काफिले में शामिल किया है, जिसके साथ वे यात्रा करते नजर आए हैं। उन्होंने अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर को भी बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ अपग्रेड करवाया है। सलमान के पास मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, लेक्सस LX 470 सहित कई महंगी कारें हैं।

खासियत 

ये है बुलेटप्रूफ निसान की खासियत 

यह बुलेटप्रूफ निसान सबसे महंगी SUV है और यह दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में काफी लोकप्रिय कारों में से एक है। इस सुरक्षित कार को बुलेटप्रूफिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 405hp का पावर और 560Nm का पीक टाॅर्क पैदा करता है। इसके इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा इस कार में रियर लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिया गया है।