Page Loader
पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 450 बाइक
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक की टेस्टिंग शुरू

पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन 450 बाइक

Mar 28, 2022
10:36 am

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में इस साल अपने कई मॉडल्स को लॉन्च करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने स्क्रैम 411 बाइक को लॉन्च किया था और अब एक नई बाइक पर काम शुरू हो गया है। हाल में नजर आई बाइक हिमालयन 450cc है, जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। गौरतलब है कि नई हिमालयन 450 पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी।

लुक और डिजाइन

प्रीमियम बाइक के रूप में आएगी नजर

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में हिमालयन 450 एक प्रीमियम बाइक के रूप में नजर आती है, जिसमें बेस मॉडल हिमालयन 411 के लुक को बरकरार रखा गया है। इसमें दिए गए गोल हेडलैम्प और रियर-व्यू मिरर, उभरे हुए फ्रंट फेंडर और चौड़े हैंडलबार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा हिमालयन 450 में 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील का उपयोग करने की भी संभावना है, जो वर्तमान हिमालयन के समान सेटअप है।

इंजन

दिया गया है 450cc वाला सिंगल-सिलेंडर इंजन

नई हिमालयन 450 बाइक में BS6 मानको को पूरा करने वाला 450cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC इंजन दिया जाएगा, जो 6,500rpm पर 24.3hp की पावर और 4,000 से 4,500rpm पर 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से भी जोड़ा जाएगा। माइलेज की बात करें तो यह 35 किलोमीटर प्रति लीटर की दूरी तय करेगी। बता दें कि इस बाइक को लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।

सेफ्टी फीचर्स

राइडर सुरक्षा के लिए जोड़े जा सकते हैं ये फीचर्स

राइडर की सुरक्षा के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 बाइक के आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। साथ ही बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें ABS भी हो सकता है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट या ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय बाजार में हिमालयन 450 को स्पोक व्हील्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

जानकारी

इस कीमत पर लॉन्च हो सकती है हिमालयन 450

इस बाइक के कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2.7 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला KTM 390 एडवेंचर से होगा।

नई लॉन्चिंग

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

रॉयल एनफील्ड ने इसी महीने अपनी नई रेट्रो बाइक स्क्रैम 411 को भी लॉन्च किया है। बाइक को बेहद ही आकर्षक डिजाइन दिया गया है साथ ही इसमें ऑल LED लाइटिंग सेटअप भी दिया गया है। वहीं, इसमें सामने की विंडस्क्रीन की सुविधा नहीं है। इसमें 411cc वाला सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 24.3hp की पावर और 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। भारत में स्क्रैम 411 को 2.03 लाख रुपये के शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।