NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ग्राहकों पर चला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 का जादू, महीनेभर में बिकी 7,000 से ज्यादा यूनिट्स
    अगली खबर
    ग्राहकों पर चला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 का जादू, महीनेभर में बिकी 7,000 से ज्यादा यूनिट्स

    ग्राहकों पर चला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 का जादू, महीनेभर में बिकी 7,000 से ज्यादा यूनिट्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 23, 2020
    10:00 am

    क्या है खबर?

    दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत में काफी पसंद की जाती हैं।

    यही कारण है कि हाल ही में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 बिक्री के मामले में धमाल मचा रही है।

    इसे लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इतने कम दिनों में इसने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।

    इसकी महज एक महीने में 7,031 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक चुकी हैं।

    जानकारी

    दो सप्ताह के भीरत 8,000 यूनिट्स हुईं बुक

    रॉयल एनफील्ड के अनुसार उसे मीटियोर 350 के लॉन्च होने के दो सप्ताह के भीतर ही इसकी 8,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई थी।

    इस कारण ही यह एक महीने में इसकी 7,031 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है।

    जानकारी के लिए बता दें कि इसे 6 नवंबर को लॉन्च किया गया था और कुछ दिनों के बाद इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई थी।

    इतने कम में इतनी यूनिट्स की बिक्री करना एक बड़ी बात है।

    अन्य देश

    अन्य देशों में किया गया लॉन्च

    भारत में मीटियोर 350 की लोकप्रियता देखने के बाद इसे अन्य देशों में भी उतारा गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है।

    रॉयल एनफील्ड इस बाइक को भारत में थंडरबर्ड 350 की जगह पर लाई है।

    कंपनी ने इसे J प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी आगे आने वाले समय में कई नए मॉडल लाने वाली है, जिसमें न्यू जनरेशन क्लासिक 350 भी शामिल है।

    खासियत

    कई खासियत होने के कारण मीटियोर 350 को किया जा रहा पसंद

    कई खासियतों के कारण मीटियोर 350 को इतना पसंद किया जा रहा है।

    इसमें ट्राइपर स्क्रीन के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी लगाया गया है, जो ब्लूटूथ और नेविगेशन को सपोर्ट करता है।

    इसे भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया था। यह देखने में बेहद शानदार लगती है।

    साथ ही राइडर की सुरक्षा के लिए यह एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ-साथ डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं से लैस है।

    जानकारी

    बाइक में दिया गया दमदार इंजन

    इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 349cc का फ्यूल इंजेक्टेड एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6,100rpm पर 20.2bhp की अधिकतम पॉवर और 4,000rpm पर 27nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां टैप करें।

    बिक्री

    पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी क्लासिक 350

    सिर्फ मीटियोर 350 की ही नहीं बल्कि कंपनी की अन्य बाइक्स की भी काफी अच्छी बिक्री हुई है।

    यदि हम पिछले महीने की बिक्री की बात करें तो सबसे ज्यादा क्लासिक 350 की बिक्री हुई थी। नवंबर में इसकी कुल 39,391 यूनिट्स बिकी थी।

    इसके बाद सबसे ज्यादा बिक्री बुलेट 350 की हुई है। इसकी कंपनी ने कुल 6,513 यूनिट्स बेची थी।

    वहीं, इलेक्ट्रा 350 की पिछले महीने 3,490 यूनिट्स बिकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    ऑटोमोबाइल

    इस साल भारतीयों के दिलों पर छाए ये स्कूटर्स, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ इनका चला जादू होंडा एक्टिवा
    दिसंबर में इन वजहों से कारों पर शानदार छूट देती हैं ऑटो कंपनियां ऑटो
    अगले साल आने वाली सात सीटर क्रेटा भारत में हुई स्पॉट, शानदार है लुक ऑटो
    भारत में 50 प्रतिशत से अधिक वाहनों का नहीं होता बीमा, दोपहिया की संख्या ज्यादा कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025