Page Loader
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसके फीचर और कीमत 
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 को लॉन्च किया गया है (तस्वीर: एक्स/@TarakAbimani)

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसके फीचर और कीमत 

Jan 22, 2025
12:41 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 440 को भारत लॉन्च कर दिया है। यह स्क्रैम 411 की जगह लेगी, जो हिमालयन पर आधारित थी। स्क्रैम 440 को 2 वेरिएंट्स- ट्रेल और फोर्स में पेश किया है। ट्रेल वेरिएंट को नीले और हरे रंग में पेश किया है, जबकि फोर्स वेरिएंट नीले, हरे और चैती रंग में उपलब्ध होगा। यह स्क्रैम 411 की तुलना में बड़े इंजन और अधिक सुविधाओं से लैस है। यह ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X और येज्दी स्क्रैम्बलर से मुकाबला करेगी।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है नई स्क्रैम

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 की स्टाइलिंग काफी हद तक स्क्रैम 411 के समान है। इसके चारों ओर एक छोटा काउल, एक बड़ा ईंधन टैंक और पतला टेल सेक्शन मिलता है। लेटेस्ट बाइक में गोल LED हेडलाइट, स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS और बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए एक नए फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए हैं। मोटरसाइकिल में 10 किलोग्राम के कुल पेलोड के साथ पीछे एक शीर्ष बॉक्स लगा सकते हैं। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट है।

पावरट्रेन 

ऐसा है बाइक का नया पावरट्रेन

नई स्क्रैम में 443cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 25.4bhp की पावर और 34Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नए इंजन में 3mm बड़ा बोर है जो 4.5 प्रतिशत अधिक पावर और 6.5 प्रतिशत अधिक टॉर्क पैदा करने में मदद करता है। इसमें एक नया पुल टाइप क्लच भी है, जो बेहतर स्थायित्व प्रदान करता है। इस दोपहिया वाहन की कीमत 2.08 लाख से 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।