Page Loader
रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हर साल आ रही तेजी, निर्यात भी बढ़ा  
रॉयल एनफील्ड ने निर्यात में पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार किया है (तस्वीर:ट्विटर@royalenfield)

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हर साल आ रही तेजी, निर्यात भी बढ़ा  

Apr 06, 2023
09:11 pm

क्या है खबर?

भारत की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइक की बिक्री का आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ रहा है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 में 8.34 लाख बाइक बेची हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022 की करीब 6.02 लाख यूनिट की बिक्री की तुलना में 39 फीसदी अधिक है। यह कंपनी की अब तक की सबसे अच्छी बिक्री रही है। इससे पहले कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में करीब 8.20 लाख यूनिट की बिक्री की थी।

निर्यात 

निर्यात में किया 1 लाख का आंकड़ा पार 

पावर बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने मार्च, 2023 में 72,235 बाइक बेची हैं, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 67,000 बाइक बेची गई थी। वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी ने पहली बार 1 लाख यूनिट का निर्यात किया, जो पिछले साल 81,032 यूनिट था। घरेलू बाजार में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 41 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी की योजना है कि बुलेट को युवाओं का पसंद के हिसाब से अपडेट किया जाए।