Page Loader
राॅयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल बाइक पर कर रही काम, अगले साल देगी दस्तक 
राॅयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल बाइक अगले साल लॉन्च होगी (तस्वीर: राॅयल एनफील्ड)

राॅयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल बाइक पर कर रही काम, अगले साल देगी दस्तक 

Sep 05, 2023
01:24 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार के लिए एक फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लाने की पुष्टि कर दी है। कंपनी 2024 की तीसरी तिमाही में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल से संचालित बाइक लॉन्च करेगी। हालांकि, यह खुलासा नहीं किया गया है कि फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाला मॉडल कौन-सा होगा। माना जा रहा है कि बाइक निर्माता अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में बदलाव कर इसे फ्लेक्स-फ्यूल बाइक के तौर पर उतार सकती है।

योजना 

भविष्य में ये कंपनी की बाइक्स भी फ्लेक्स-फ्यूल से चलेंगी

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 नए J-प्लेटफॉर्म पर आधारित है। संभावना ये भी है कि इस प्लेटफॉर्म पर बनी अन्य बाइक्स भी भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल से संचालित होंगी। इस सूची में मीटियोर 350, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के अलावा हाल ही में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 शामिल हो सकती हैं। होंडा भी भारतीय बाजार में एक फ्लेक्स-फ्यूल बाइक ला रही है। TVS मोटर अपाचे RTR 200 FI E100 फ्लेक्स-फ्यूल संचालित बाइक पेश करने वाली पहली कंपनी है।

फ्लेक्स-फ्यूल

न्यूजबाइट्स प्लस 

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन है, जो पेट्रोल और इथेनॉल का मिश्रण है। इसे गन्ने, मक्का जैसे उत्पादों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए स्टार्च और शुगर फर्मेंटेशन होता है। जानकारों का मानना है कि ईंधन इथेनॉल को उपयोग करने से 35 फीसदी तक कम कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा होती है, जिससे प्रदूषण कम होता है। इसके अलावा, इसकी कीमत भी प्रति लीटर 60-70 रुपये है, जो पेट्रोल की कीमत से काफी किफायती है।