Page Loader
राॅयल एनफील्ड हिमालयन का 2 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड, आपके शहर में कितना?
राॅयल एनफील्ड हिमालयन 450 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

राॅयल एनफील्ड हिमालयन का 2 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड, आपके शहर में कितना?

May 07, 2024
07:08 pm

क्या है खबर?

अभी तक आपने कारों की डिलीवरी के लिए ही इंतजार किया होगा, लेकिन अब रॉयल एनफील्ड की एडवेंचर बाइक की मांग बढ़ने के कारण वेटिंग पीरियड 2 महीने तक जा पहुंचा है। नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की अच्छी मांग बनी हुई है। इसके चलते दिल्ली में इसका वेटिंग पीरियड 1-2 महीने, मुंबई और बैंगलुरु में 1 महीने, चेन्नई में 40 दिन, हैदराबाद में 45 दिन है। हालांकि, कोलकाता और पुणे में बिना प्रतीक्षा अवधि के हाथों-हाथ डिलीवरी मिलेगी।

खासियत 

इन सुविधाओं से लैस है हिमालयन बाइक 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को पिछले साल 7 नवंबर को लॉन्च किया गया था, जिसमें ऑल-LED सेटअप, 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक स्विचेबल ड्यूल चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, नए TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा के साथ आती है। सस्पेंशन के लिए आगे व्हील ट्रैवल के साथ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

कीमत 

इतनी है हिमालयन की कीमत 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में नया शेरपा 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूलिंग इंजन दिया है, जो 39.5bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह दोपहिया वाहन काजा ब्राउन, स्लेट ब्लू और रेड के साथ हेनले ब्लैक और कामेट व्हाइट विकल्पों में आती है। इसकी कीमत 2.85 लाख रुपये से शुरू होकर 2.98 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।