NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / रॉयल एनफील्ड हिमालयन को वापस बुला रही कंपनी, यह खराबी बनी वजह 
    अगली खबर
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन को वापस बुला रही कंपनी, यह खराबी बनी वजह 
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन के लिए रिकॉल जारी (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन को वापस बुला रही कंपनी, यह खराबी बनी वजह 

    लेखन अविनाश
    Mar 09, 2023
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी हिमालयन बाइक के लिए रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने अमेरिका में उपलब्ध इस बाइक के एक्सटेंडेड मॉडल को एक खराबी के चलते वापस बुलाया है।

    बता दें कि कंपनी इस मॉडल की बिक्री भारत में नहीं करती है।

    यह बाइक 411cc का सिंगल-सिलेंडर लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन के साथ आती है।

    आइये इस बाइक के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    रिकॉल

    इस वजह से वापस बुलाई जा रही बाइक

    रिपोर्ट्स की मानें तो हिमालयन बाइक की 4,891 यूनिट्स के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आई है जो सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। यह खराबी 2017 से 2021 के बीच बनी बाइक्स में आई है।

    इस समस्या की वजह से बाइक का ब्रेक भी फेल हो सकता है। कंपनी इन सभी बाइक्स को वापस बुला रही और मुफ्त में इनकी जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर इनके ब्रेक को भी बदला जाएगा।

    लुक

    कैसा है रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक में गोल हेडलैम्प और रियर-व्यू मिरर, उभरे हुए फ्रंट फेंडर और चौड़े हैंडलबार को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    इसके अलावा हिमालयन में 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील का उपयोग करने की भी संभावना है।

    वर्तमान में कंपनी इस बाइक के अपडेटेड मॉडल पर भी काम कर रही है। कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

    इंजन

    बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन दोपहिया वाहन में 411cc का सिंगल-सिलेंडर लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 6500rpm पर 24.3bhp की पावर और 4000 से 4500rpm पर 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह बाइक 141 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है। साथ ही यह एक लीटर पेट्रोल में 40 से 45 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ आती है रॉयल एनफील्ड हिमालयन 

    राइडर की सुरक्षा के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक के आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है।

    सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट या ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके अलावा भारतीय बाजार में हिमालयन बाइक को स्पोक व्हील्स के साथ उतारा गया है।

    जानकारी

    क्या है बाइक की कीमत? 

    वर्तमान में भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक की शुरूआती कीमत 1.83 लाख रुपये है जो इसके टॉप मॉडल के लिए 2.24 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    दोपहिया वाहन
    बाइक न्यूज

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हुई रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 650, इन फीचर्स से है लैस ऑटोमोबाइल
    रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने कीवे ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक K-लाइट 250V लेटेस्ट बाइक
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, इन फीचर्स से होगी लैस आगामी बाइक्स
    लॉन्च से पहले सामने आये रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फीचर्स, अगस्त में देगी दस्तक लेटेस्ट बाइक

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    रॉयल एनफील्ड ने बढ़ाए अपने चार मॉडल्स के दाम, ये हैं उनकी नई कीमतें रॉयल एनफील्ड बाइक
    ढाई लाख रुपये तक की बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये हैं शानदार विकल्प रॉयल एनफील्ड बाइक
    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव रॉयल एनफील्ड बाइक
    भारत में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन, जानिये फीचर्स और कीमत रॉयल एनफील्ड बाइक

    दोपहिया वाहन

    KTM RC125 बाइक की टेस्टिंग शुरू, नए लुक के साथ होगी लॉन्च KTM मोटरसाइकिल
    होंडा तैयार कर रही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल भारत में देगा दस्तक होंडा मोटर कंपनी
    नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कर रहे हैं तलाश तो इन अपकमिंग मॉडलों पर रखें नजर    इलेक्ट्रिक वाहन
    होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट आई सामने, अगले साल भारत में दस्तक देगा यह स्कूटर होंडा एक्टिवा

    बाइक न्यूज

    ऑटो एक्सपो 2023: टॉर्क मोटर्स पेश करेगी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक, इन फीचर्स से होगी लैस इलेक्ट्रिक बाइक
    2023 ऑटो एक्सपो में पेश होगी MBP C1002V क्रूजर बाइक, हार्ले-डेविडसन बाइक्स को देगी टक्कर ऑटो एक्सपो
    नई होंडा CL300 बाइक से उठा पर्दा, नियो-रेट्रो लुक के साथ इसी साल होगी लॉन्च होंडा
    अल्ट्रावॉयलेट F99 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, इसी साल हो सकती है लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025