Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन रैली वर्जन हुआ लीक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 
रॉयल एनफील्ड हिमालयन रैली वर्जन मानक मॉडल से थोड़ी अलग होगी (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन रैली वर्जन हुआ लीक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

Nov 04, 2024
05:16 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक का ऑफ-रोड केंद्रित रैली वर्जन EICMA 2024 में पेश होने से पहले लीक हो गया है। बाइक की समाने आई तस्वीर से इसके फीचर्स का खुलासा हो गया है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 रैली को चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में एक अतिरिक्त वेरिएंट के रूप में पेश किया जाएगा। भारतीय खरीदारों को इस महीने के अंत में गोवा में मोटोवर्स 2024 में रैली वर्जन देखने को मिल सकता है।

फीचर 

रैली वर्जन में मिलेगा यह अलग 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 रैली वर्जन एक रैली सीट, रैली रियर काउल, नकल गार्ड और हैंडलबार ब्रेस पैड से लैस है। बाइक से ग्रैब रेल और टेल रैक जैसे कुछ एलिमेंट्स हटा दिए गए हैं। हिमालयन रैली वर्जन में सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक एब्जॉर्बर की सुविधा होगी। इसके अलावा दोपहिया वाहन में स्पोक रिम्स और एक अलग अपस्वेप्ट एग्जाॅस्ट पाइप की सुविधा भी होगी।

पावरट्रेन 

मौजूदा मॉडल जैसा होगा पावरट्रेन 

रैली वर्जन में हिमालयन 450 के मैकेनिकल पार्ट्स को बरकरार रहेगा। इसमें 452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 40bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यहां कस्टम-निर्मित रैली कंपोनेंट को अलग से खरीदा जा सकता है। हालांकि, अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है और कीमत हिमालयन से ज्यादा होगी, जो 2.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।