Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 की टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स 
रॉयल एनफील्ड 650cc में नई हिमालयन बाइक ला रही है (तस्वीर: एक्स/@DevittInsurance)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 की टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स 

Aug 04, 2024
04:58 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड अपनी नई हिमालयन 450 लॉन्च करने के बाद इसे 650cc क्षमता के इंजन के साथ उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके सीटिंग लेआउट में स्प्लिट-टाइप डिजाइन की सुविधा है, जिसमें आरामदायक राइडिंग के लिए आगे की सीट को ऊपर उठाया है। इसके अलावा बाइक की पीछे की सीट को ऊपर की ओर रखा है, जबकि पीछे के सब फ्रेम में ब्रेसिज लगे हैं।

फीचर 

नई हिमालयन में मिलेगी सेमी-फेयरिंग 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के विपरीत आगामी हिमालयन 650 को सेमी-फेयरिंग मिलती है, जो इसे ऑफ-रोड एडवेंचर बाइक के बजाय टूरिंग लुक देती है। इसका डिजाइन बेनेली TNT 600 GT से मिलता-जुलता है, जिसमें बिकनी फेयरिंग फ्यूल टैंक के चारों ओर लिपटी हुई है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए इसमें 20-लीटर से अधिक क्षमता का फ्यूल टैंक मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा लेटेस्ट बाइक में एक गोलाकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो डिजिटल TFT स्क्रीन प्रतीत होता है।

पावरट्रेन 

ऐसा होगा नई हिमालयन का पावरट्रेन 

हिमालयन 650 में अन्य रॉयल एनफील्ड मॉडल के समान 648cc, पैरेलल ट्विन इंजन मिल सकता है, जो 50bhp की पावर और 60Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसे आगे ड्यूल-डिस्क ब्रेक के साथ देखा गया है, जो पहली बार किसी रॉयल एनफील्ड बाइक में दिखे हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन में ट्यूबलेस टायर के साथ वायर-स्पोक व्हील होंगे। इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।