Page Loader
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से कल उठेगा पर्दा, क्या-क्या मिलने की उम्मीद? 
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 को 7 नवंबर वैश्विक स्तर पर पेश होगी (तस्वीर: एक्स/@VikramGour)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से कल उठेगा पर्दा, क्या-क्या मिलने की उम्मीद? 

Nov 06, 2023
10:12 am

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड आधिकारिक तौर पर कल (7 नवंबर) को मिलान में शुरू होने वाले EICMA शो में नई हिमालयन 452 से पर्दा उठाएगी। इसकी कीमत आगामी 2023 मोटोवर्स में घोषित होने की उम्मीद है। दोहरे उद्देश्य वाली एडवेंचर टूरर को स्टील, ट्विन-स्पर ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसका वजन मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन की तुलना में 3 किलोग्राम कम है। इसकी लंबाई 2,245mm, चौड़ाई 852mm और ऊंचाई 1,316mm है, जबकि व्हीलबेस 1,510mm और सीट की ऊंचाई 845mm है।

खासियत 

इन सुविधाओं के साथ आएगी नई हिमालयन बाइक

आगामी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 डिजाइन में मौजूदा मॉडल के समान होगी। इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, LED हेडलैंप, ब्रेक लाइट और टर्न इंडिकेटर्स, गूगल मैप्स इंटीग्रेशन के साथ एक गोलाकार TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलेगी। लेटेस्ट बाइक में एक USB चार्जिंग पोर्ट, स्प्लिट सीट, एक सामान रैक, स्विचेबल रियर ABS, इको और परफॉर्मेंस मोड जैसे फीचर्स भी होंगे। सस्पेंशन के लिए मोटरसाइकिल में आगे व्हील ट्रैवल के साथ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलेगी।

पावरट्रेन 

हिमालयन में मिलेगा नया पावरट्रेन 

2024 हिमालयन में 452 cc, सिंगल-सिलेंडर, DOHC लिक्विड-कूल्ड, चार-वाल्व FI इंजन मिलेगा। यह 8,000rpm पर 40.02ps की पावर और 5,500rpm पर 40Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। ट्रांसमिशन के लिए स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें मौजूदा मॉडल से 2-लीटर अधिक क्षमता वाला 17-लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm (मौजूदा से 10mm अधिक) है। दोपहिया वाहन के 5 रंगों में 2.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।