रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गुरखा एडिशन लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
रॉयल एनफील्ड ने भारत में क्लासिक 350 गुरखा एडिशन लॉन्च किया है। इस नए स्पेशल एडिशन की बुकिंग मंगलवार (18 अगस्त) से शुरू हो गई है। गुरखा रेजिमेंट की विरासत से प्रेरित इस एडिशन में खास हरे रंग की थीम और अनोखा निशान दिया गया है। गुरखा ग्रीन रंग मोटरसाइकिल के जाने-पहचाने डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव किए बिना क्लासिक 350 को मिलिट्री जैसा लुक देता है। इसमें खास गुरखा लोगो है, जिसमें क्रॉस की हुई खुकरी बनी हैं।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है यह बाइक
एडिशन में नियमित क्लासिक 350 वाला कॉन्फिगरेशन ही रखा गया है, जिसमें राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए अलग-अलग सीटें हैं।
इसका लुक भी मौजूदा मॉडल के समान है, जिसमें गोल हेडलाइट, टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, कर्व्ड फेंडर और सीधे बैठकर चलाने वाली पोजिशन है।
इसमें अपडेटेड क्लासिक 350 मिली असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई। इसके साथ रोजमर्रा की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए टाइप-C USB फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा है।
कीमत
कितनी है इस मोटरसाइकिल की कीमत?
मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें रॉयल एनफील्ड का J-सीरीज 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत 2.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
रॉयल एनफील्ड ने राइडिंग और लाइफस्टाइल से जुड़ा 'गुरखा कलेक्शन' भी पेश किया है। इसमें जेट और क्वेस्ट हेलमेट, हाई-एंकल लेदर बूट, हेडगियर, कपड़े और कलेक्टिबल्स शामिल हैं।