Page Loader
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 पहली बार आई नजर, जानिए कैसा होगा डिजाइन 
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का डिजाइन मौजूदा बुलेट जैसा होगा (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 पहली बार आई नजर, जानिए कैसा होगा डिजाइन 

Mar 11, 2024
05:03 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड अपने 650cc इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित 3 नए मॉडल्स पर काम कर रही है। इनमें से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बाइक के बारे में पहली बार 2022 के अंत में जानकारी सामने आई थी और अब इसके टेस्ट म्यूल को देखा गया है। इसका डिजाइन क्लासिक 650 के समान है, जो इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी और 350cc बुलेट और क्लासिक जैसी दिखती हैं।

खासियत 

ऐसे होंगे बाइक के फीचर 

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में बॉक्सी रियर फेंडर, पिलियन के लिए गोल ट्यूबलर ग्रैब्राइल और सिंगल-पीस सीट नजर आती हैं, जो लंबे समय से चली आ रही बुलेट डिजाइन की पहचान हैं। साथ ही लेटेस्ट बाइक अन्य रॉयल एनफील्ड मॉडल्स की तरह LED हेडलाइट के साथ आएगी। इसके अलावा, बुलेट 650 का ट्विन एग्जॉस्ट पाइप भी काफी हद तक अलग हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा।

पावरट्रेन 

ऐसा होगा बाइक का पावरट्रेन 

बुलेट और क्लासिक 650 में समान फ्रेम, अंडरपिनिंग्स और फीचर इस्तेमाल किए जाएंगे। इसमें 650cc ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 47hp की पावर और 52Nm का टाॅर्क पैदा करने में सक्षम होगा। सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन में आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं। सस्पेंशन के आगे इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे दो तरफा स्प्रिंग्स सिस्टम मिलेगा। इस दोपहिया वाहन की कीमत 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।