रेनो ने ब्रिजर कॉन्सेप्ट से उठाया पर्दा, भारत में अगले साल होगी लॉन्च
क्या है खबर?
रेनो ने अपने ब्रिजर कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है, जो एक नई कॉम्पैक्ट SUV की झलक पेश करता है और भारत के लिए ब्रांड की भविष्य की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि भारत में इसका उत्पादन 2027 में शुरू होगा, जो इसका प्राथमिक बाजार होने के साथ-साथ वैश्विक निर्यात केंद्र बनेगा। ब्रिजर 4-मीटर से कम लंबाई वाली SUV सेगमेंट में अपनी विशिष्ट स्टाइल और व्यावहारिक केबिन स्पेस के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
डिजाइन
ऐसा है गाड़ी का लुक
ब्रिजर कॉन्सेप्ट को दमदार और चौकोर डिजाइन पेश किया है। फ्रंट फेसिया में बड़ा चमकदार काला पैनल है, जिस पर चमकदार ब्रांड लोगो और दोनों ओर विशिष्ट LED लाइटिंग सिग्नेचर हैं। हेडलाइट्स में लेयर्ड LED पैटर्न का इस्तेमाल किया है, जबकि बड़े निचले एयर इंटेक वाला भारी-भरकम फ्रंट बंपर इसके लुक को मजबूत बनाता है। कॉन्सेप्ट में तराशा हुआ बोनट, उभरे व्हील आर्च के चारों ओर ब्लैक क्लैडिंग, बड़े अलॉय व्हील, रूफ रेल और कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दी गई है।
बूट स्पेस
केबिन में दिया है बड़ा बूट स्पेस
रेनो के इस कॉन्सेप्ट मॉडल में पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील दिया है, जो आमतौर पर लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV में देखने को मिलता है। पीछे की लाइटिंग में स्प्लिट LED सिग्नेचर का इस्तेमाल किया है, जो इसको एक आधुनिक डिजाइन पहचान प्रदान करता है। स्किड प्लेट डिटेलिंग वाला एक प्रमुख बंपर इसके ऑफ-रोड स्टाइल को निखारता है। इंटीरियर का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसमें पर्याप्त लेगरूम के साथ 400-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।