पोर्शे ने पेश किया नया लोगाे, जल्द नई कारों पर दिखाई देगा
क्या है खबर?
लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्शे ने 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नया लोगो पेश किया है।
यह पहले जैसा ही नजर आता है, लेकिन बारीकी से देखने पर किए गए बदलाव नजर आते हैं।
इसमें पीतल की लाइन्स को स्मूथ बनाया गया है, ताकि 'पोर्शे' और 'स्टटगार्ट' अक्षरों को अलग दिखाया जा सके।
इसे थोड़ा आधुनिक अपील देने के लिए हनीकॉम्ब पैटर्न भी पेश किया गया है।
नया लोगो 2023 के अंत में पेश होने वाले वाहनों में दिया जाएगा।
डिजाइन
ऐसा है पोर्शे लोगो का डिजाइन
पोर्शे का लोगो पहली बार 1952 में स्पोर्ट्सकार मॉडल पर इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 5 बार बदलाव किए गए।
ढाल के आकार के लोगो का मुख्य आकर्षण बीच में प्रदर्शित किया गया घोड़ा रहा है, जो स्टटगार्ट शहर की पहचान है।
इस घोड़े की मुद्रा भी दमदार ताकत, फुर्ती और खूबसूरती का संकेत है, जो पोर्श कारों से जुड़ी हुई है।
घोड़े के दोनों ओर लाल और काली धारियां वुर्टेमबर्ग-होहेंजोलर्न के पारंपरिक क्रेस्ट रंगों को दर्शाती हैं।