Page Loader
पियाजियो MP3 तिपहिया स्कूटर नए रंग में हुआ पेश, मिला आकर्षक लुक 
पियाजियो MP3 तिपहिया स्कूटर को डीप ब्लैक रंग में नया लुक मिला है (तस्वीर: पियाजियो)

पियाजियो MP3 तिपहिया स्कूटर नए रंग में हुआ पेश, मिला आकर्षक लुक 

Jun 21, 2023
10:27 am

क्या है खबर?

इटली की वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो अपने सबसे लोकप्रिय तिपहिया स्कूटर MP3 को डीप ब्लैक रंग में पेश किया है। MP3 उन शहरी स्कूटर्स में से एक है जो परफॉर्मेंस, फीचर्स, कम्फर्ट और शानदार स्टाइल से लैस है। यह स्कूटर कई एक्सेसरीज के साथ भी आता है, जो शहर में राइडिंग और पर्यटन के अनुभवों को अधिक सुलभ और आरामदायक बनाने सहायक होती हैं। हालांकि, इन एक्सेसरीज की कीमत ज्यादा होने के कारण ग्राहक कम खरीदते हैं।

सेफ्टी फीचर्स 

MP3 स्कूटर में मिलेगा एयरबैग का फीचर  

कंपनी MP3 स्कूटर को कार जैसे सुरक्षा फीचर से लैस करने की भी तैयारी कर रही है। अब इस स्कूटर में एयरबैग की सुविधा मिलेगी और इसके लिए पिछले दिनों कंपनी ने पेटेंट फाइल किया था। इस एयरबैग से स्कूटर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर राइडर चोटिल होने से बच सकेगा। बता दें, पियाजियो के भारत में वेस्पास और अप्रिलिया स्कूटर मौजूद हैं और जल्द ही कंपनी अपडेटेड MP3 स्कूटर को यहां लॉन्च कर सकती है।