Loading...
कार कंपनियों के ऐप्स से लीक हो रहा निजी डाटा, तीसरी कंपनियों तक पहुंच रही जानकारी
कार कंपनियों के ऐप्स से लीक हो रहा निजी डाटा

कार कंपनियों के ऐप्स से लीक हो रहा निजी डाटा, तीसरी कंपनियों तक पहुंच रही जानकारी

Oct 12, 2026
09:08 am

क्या है खबर?

कार बनाने वाली कई कंपनियों के मोबाइल ऐप्स से गाड़ी की पहचान और मालिक की निजी जानकारी दूसरी कंपनियों तक पहुंचने का मामला सामने आया है। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के अध्ययन में अक्टूबर, 2024 से अगस्त, 2025 के बीच 21 कारों और 30 ऐप्स की जांच की गई। इसमें पाया गया कि 19 कारों ने कम से कम एक बाहरी कंपनी को डाटा भेजा। 30 में से 28 ऐप्स ने विज्ञापन या डाटा का विश्लेषण करने वाली कंपनियों से संपर्क किया।

मामला

GM के 4 ऐप्स ने 10 कंपनियों को भेजा VIN

अध्ययन के मुताबिक, 7 कार कंपनियों के ऐप्स ने गाड़ी का पहचान नंबर (VIN), ईमेल और सटीक लोकेशन जैसी जानकारी बाहरी कंपनियों को भेजी।

इनमें जनरल मोटर्स के माय कैडिलैक, माय शेवरले, माय ब्यूक और myGMC ऐप शामिल हैं। इन चारों ऐप्स ने माइक्रोसॉफ्ट और एडोब समेत 10 कंपनियों को VIN भेजे।

होंडालिंक ऐप से भी VIN और लोकेशन से जुड़ी जानकारी एनालिटिक्स कंपनी एम्प्लिट्यूड तक पहुंची। VIN को मोबाइल की विज्ञापन पहचान संख्या की तरह बदला नहीं जा सकता।

शर्तें

कंपनियों ने डाटा साझा करने के लिए बताई अपनी शर्तें

शोधकर्ताओं ने 17 वाहन कंपनियों से संपर्क किया, जिनमें से 14 ने जवाब दिया।

कंपनियों ने कहा कि डाटा साझा करने की प्रक्रिया उनके सेवा प्रदाताओं के साथ हुए समझौतों के तहत होती है। कुछ कंपनियों ने कहा कि ऐप में इस्तेमाल होने वाली बाहरी सेवाओं की शर्तें पढ़ना ग्राहकों की जिम्मेदारी है।

ऐप्स की गोपनीयता नीतियों में डाटा साझा करने की बात तो थी, लेकिन किन कंपनियों को और किस उद्देश्य से जानकारी दी जाती है, यह नहीं था।

ADVERTISEMENT

कार्रवाई

GM पर FTC की कार्रवाई

अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग (FTC) ने जनवरी में जनरल मोटर्स पर ड्राइवरों का डाटा साझा करने के मामले में कार्रवाई की थी।

आदेश के तहत कंपनी को 5 साल तक उपभोक्ता रिपोर्टिंग एजेंसियों को ड्राइवरों का डाटा बेचने से रोका गया और डाटा जुटाने या साझा करने से पहले स्पष्ट सहमति लेने को कहा गया।

हालांकि, शोधकर्ताओं की जांच इस आदेश से पहले हुई थी और उन्होंने किसी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया है।

ADVERTISEMENT