
दिल्ली में मात्र छह महीनों में रजिस्टर हुई पिछले साल से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की मांग बढ़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में EVs की बिक्री में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
इस साल के पहले छह महीनों में शहर में कुल 25,890 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है, जो 2018 के बाद से किसी एक वर्ष में बेची गई कुल संख्या से अधिक है। 2022 में जनवरी से मार्च तक दिल्ली में कुल 13,405 इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं।
आइए इस बारे में जानते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन
दिल्ली में रजिस्टर हुए इतने इलेक्ट्रिक वाहन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल रजिस्टर हुए सभी वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगभग 9.3 प्रतिशत है। वहीं, 2021 में यह हिस्सेदारी 5.6 प्रतिशत थी।
ET ऑटो की रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल दिल्ली में कुल 25,814 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हुए थे, 2020 में यह आंकड़े 12,381 यूनिट्स थी।
वहीं, 2019 में यहां 23,222 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हुए थे और 2018 यह संख्या यूनिट्स 20,973 थी।
जानकारी
इस साल दिल्ली में हर दिन रजिस्टर हुए हैं 143 इलेक्ट्रिक वाहन
कोविड-19 के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर पर गहरा प्रभाव पड़ा था और इस वजह से गाड़ियों की बिक्री में भी गिरावट आई थी। हालांकि, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और अब देश में गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री चल रही है।
आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस साल दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 143 इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर हुई हैं। वहीं, पिछले साल हर दिन 73 गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं।
आने वाले महीनों में देश में EVs की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली में लग चुके हैं इतने चार्जिंग स्टेशन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में कुल 825 से भी अधिक चार्जिंग पॉइंट्स और 165 से अधिक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं।
ग्राहकों को यहां अपनी पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक में स्विच करने का विकल्प भी मिल रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह बदलाव काफी फायदेमंद रहा है। लोगों की मानें तो इलेक्ट्रिक बाइक तीन से चार घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती हैं और यह किफायती भी हैं।
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
क्या आपको पता है?
7 अगस्त, 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई EV पॉलिसी की शुरुआत की थी, जिसमें लक्ष्य रखा गया था कि 2024 तक दिल्ली में रजिस्टर होने वाले कुल गाड़ियों की संख्या में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो। उस महीने दिल्ली में केवल 739 इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं।
सितम्बर 2020 से लेकर आज तक दिल्ली में कुल 56,585 इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर हो चुकी हैं जो कुल रजिस्टर हुई 1,55,214 गाड़ियों की संख्या में 36.4 प्रतिशत है।