NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी  
    ऑटो

    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी  

    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी  
    लेखन अविनाश
    Feb 27, 2023, 10:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी  
    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू (तस्वीर: BMW)

    लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी XM कार को नए लेबल रेड एडिशन में लॉन्च करने वाली है। इसके डिजाइन में कई अपडेट्स किये गए हैं। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी स्वीकार करना शुरू कर दिया है और यह एक लिमिटेड एडिशन कार होगी। कंपनी लेबल रेड XM की केवल 2,000 यूनिट्स का ही उत्पादन करेगी। बता दें कि 4.4-लीटर V8 इंजन के साथ XM कंपनी की सबसे पावरफुल रोड लीगल गाड़ी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कैसी दिखती है BMW XM? 

    BMW XM लेबल रेड काफी हद तक कंपनी की 7-सीरीज गाड़ियां जैसी लगती है। कार का निचला हिस्सा स्पेस ग्रे रंग का है, जबकि ऊपरी हिस्सा मैट ब्लू रंग का है। इन दोनों रंगों को चमकदार रेड एक्सेंट से अलग किया गया है। इसके नए डिजाइन के किडनी ग्रिल के चारों तरफ LED लाइट्स दिए गए हैं। कार में L-आकार की LED टेल-लाइट्स भी शामिल हैं, जो दिन के समय काले रंग की नजर आती है।

    पावरफुल V8 इंजन के साथ आएगी BMW XM 

    BMW XM लेबल रेड में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के साथ 4.4-लीटर का पेट्रोल V8 इंजन है, जो 750hp की पावर जनरेट करता है। यह सिंगल हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। यह मोटर 20kWh से अधिक क्षमता वाली बैटरी पैक के साथ आती है, जो 80km तक की इलेक्ट्रिक रेंज दे सकती है। कार का सिस्टम आउटपुट 750hp और 995Nm पर रेट किया गया है, जिससे यह अब तक की सबसे शक्तिशाली BMW कार बन गई है।

    इन फीचर्स से लैस है BMW XM का केबिन

    XM लेबल रेड हाइब्रिड कार के केबिन को ज्यादा से ज्यादा लग्जरी लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें 5-सीटर केबिन है। केबिन के सामने की तरफ विंटेज ब्राउन लेदर, पीछे की सीटों के लिए टील डायमंड वेलवेट और कॉपर और कार्बन फाइबर ट्रिम शामिल हैं। कार के आगे और पीछे के लुक को जानबूझकर स्पोर्टियर और अधिक ड्राइवर फोकस एरिया की तरह डिजाइन किया गया है। वहीं, पीछे की तरफ अधिक शानदार "M लाउंज" लुक है।

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत?

    BMW XM लेबल रेड की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं इसे बुक करने के लिए एक लाख रुपये देने होंगे।

    क्या आप जानते हैं? 

    BMW कार के M डिवीजन को साल 1972 में शुरू किया गया था और BMW M1 इस बैज का पहला मॉडल था। इसे 1978 में लॉन्च किया गया था। इस मध्यम आकार के इंजन वाले कूपे में छह-सिलेंडर इंजन था, जो 277bhp की पावर 165mph का टोरक जनरेट के सकता था। खास बात यह है कि इसके बाद M डिवीजन ने लगभग 40 वर्षों में अपना दूसरा स्टैंडअलोन मॉडल XM के रूप में पेश किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BMW कार
    लग्जरी कार
    कार न्यूज
    हाइब्रिड कार

    BMW कार

    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस  लग्जरी कार
    2024 BMW X5 की तुलना में कितनी बेहतर है मर्सिडीज-बेंज GLE? तुलना से समझिये   लग्जरी कार
    ऑडी Q3 स्पोर्टबैक बनाम BMW X1: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेहतर   ऑडी कार
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  लग्जरी कार

    लग्जरी कार

    नई ऑडी A3 सेडान कार की टेस्टिंग शुरू, अगले साल लॉन्च हो सकती है गाड़ी   ऑडी कार
    2023 प्यूजो 508 कार से उठा पर्दा, मिलेगा शानदार लुक और लग्जरी केबिन   ऑटोमोबाइल
    पोर्श कैरेरा 911 GT3 RS के लिमिटेड एडिशन मॉडल से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा   पोर्शे कार
    2024 कैडिलैक XT4 हुई लॉन्च, मिलेगा 5G केबिन और ये बेहतरीन फीचर्स लेटेस्ट कार

    कार न्यूज

    टाटा सफारी और हैरियर में मिलने वाली ADAS तकनीक कैसे काम करेगी?  टाटा मोटर्स
    मारुति सुजुकी इग्निस को मिला अपडेट, कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी   मारुति सुजुकी
    2023 टाटा हैरियर भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 15 लाख रुपये से शुरू   टाटा मोटर्स
    मारुति लेकर आ रही नई 7-सीटर गाड़ी, महिंद्रा XUV700 को देगी टक्कर मारुति सुजुकी

    हाइब्रिड कार

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को मिल सकता है नया बेस वेरिएंट, सेगमेंट में होगा सबसे नीचे   टोयोटा
    होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तुलना में कितनी बेहतर है हुंडई वरना हाइब्रिड?  कार की तुलना
    लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर के हाइब्रिड मॉडल पर चल रहा काम, जून में दस्तक देगी यह सुपरकार   लेम्बोर्गिनी
    नई हुंडई वरना सेडान कार की बुकिंग शुरू, टीजर इमेज भी जारी   हुंडई की कारें

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023