LOADING...
ओला S1 X+ 5.2kWh स्कूटर लॉन्च, 320 किलोमीटर की रेंज का दावा
ओला S1 X+ में 4680 भारत सेल का उपयोग किया गया है

ओला S1 X+ 5.2kWh स्कूटर लॉन्च, 320 किलोमीटर की रेंज का दावा

Apr 14, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X+ 5.2kWh स्कूटर लॉन्च कर अपने लाइनअप का विस्तार किया है। यह नया वेरिएंट S1 X रेंज में सबसे ऊपर है। इसमें एक बड़ी बैटरी पैक दिया है, जिससे रेंज और समग्र प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक प्रमुख विशेषता ओला द्वारा विकसित 4680 भारत सेल का उपयोग है। कंपनी का दावा है कि यह IDC प्रमाणित 320 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

फीचर

इन सुविधाओं से लैस है स्कूटर 

S1 X+ ब्रांड के जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर बना है, जिसमें S1 X+ 4kWh वाले स्कूटर के समान ही फीचर्स हैं। इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क, LCD स्क्रीन और अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में 34-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज क्षमता है और यह 12-इंच के पहियों पर चलता है। इसके अलावा स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ-साथ 4 राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर भी उपलब्ध हैं।

कीमत 

कितनी है इस स्कूटर की कीमत?

ओला S1 X+ में 5.2kWh बैटरी पैक, 11kW मिड-ड्राइव मोटर और इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट से संचालित है। यह सेटअप इसे अधिकतम 125 किमी/घंटा की रफ्तार पर दौड़ने में सक्षम बनाता है। स्कूटर में ब्रेक-बाय-वायर तकनीक और सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 15 अप्रैल तक 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में TVS i-क्यूब से मुकाबला करेगा।

Advertisement