NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट
    ऑटो

    अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट

    अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट
    लेखन देवजीत सिंह
    May 28, 2022, 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट
    इन राज्यों में भी पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई हाई सिक्योरिटी प्लेट

    देश में 1 अप्रैल, 2019 से सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य है। केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी नये वाहनों पर अब HSRP ही लगाई जाती है, लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने पुराने वाहनों को इसमें छूट दी हुई थी। अब ओडिशा सरकार ने राज्य में पुराने वाहनों के लिये HSRP को अनिवार्य कर दिया है। अभी तक ओडिशा के अलावा पांच राज्य ऐसे हैं जहां पर पुराने वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य है।

    ओडिशा के परिवहन आयुक्त का आदेश

    ओडिशा के परिवहन आयुक्त अरुण बोथरा ने इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 के नियम 50 के अनुसार एक आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य के ऐसे वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर के अंत में 1 और 2 है, उन्हें HSRP लगाने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। ऐसे ही 3 और 4 के वाहनों को 31 सितम्बर, 5-6 और 7-8 के लिये क्रमश: 31 अक्टूबर और 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

    तत्काल प्रभाव से शुरु करने के निर्देश

    ऐसे ही 0 और 9 के वाहनों के पास 31 दिसम्बर तक का समय है। इस समयावधि के बाद जो वाहन मालिक HSRP नहीं लगवाएंगे उनसे 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इस आदेश में बिना परमिशन के HSRP की बिक्री या सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को बिना किसी देरी के इसे शुरु कराने के निर्देश दिये गये हैं।

    क्या है HSRP और यह क्यों जरूरी?

    सरकार के अनुसार, HSRP को शुरु करने का मुख्य कारण था कि पुरानी नंबर प्लेट्स को वाहन चोरी कर आसानी से पेंच खोलकर बदल दिया जाता था। हाई सिक्योरिटी प्लेट में 20mmx20mm आकार का क्रोमियम आधारित अशोक चक्र का होलोग्राम दोनों प्लेटों में लगाया जाता है। एक बार लगने पर इसकी क्लिप को खोला नहीं जा सकता। इसमें 10 अंकों की स्थायी पहचान संख्या होती है। HSRP को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी वाहन से जोड़ा जाता है।

    इन राज्यों में है अनिवार्य

    भारत में ओडिशा सरकार द्वारा इसे अनिवार्य करने के बाद अभी कुल छह राज्य ऐसे हैं, जहां पुराने वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य है। ओडिशा से पहले यह राज्य थे- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव।

    ऐसे लगवाएं HSRP

    हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लगवाया जा सकता है। ऑफलाइन के लिए आपको अपने किसी भी नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे अपनी कार पर यह प्लेट लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको www.bookmyhsrp.com पर जाकर अपने वाहन की डिटेल और पता भरकर भुगतान करना होगा। अपनी प्लेट्स प्राप्त होने पर आप किसी भी नजदीकी सेंटर पर जाकर लगवा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    मोटर वाहन अधिनियम
    कार गाइड
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मुंबई
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार

    ओडिशा

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला आरोपी पुलिसकर्मी था मानसिक रोगी मानसिक स्वास्थ्य
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा पुलिस
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा पुलिस
    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, एक की मौत और कई घायल मकर संक्रांति

    मोटर वाहन अधिनियम

    ट्रैफिक पुलिस का अजीब कारनामा, प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट न होने पर काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का चालान केरल
    बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते सरकार लगा रही सीट बेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की बिक्री पर रोक नितिन गडकरी
    चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलना होता है खतरनाक, कट सकता है चालान ऑटोमोबाइल
    दिल्ली में 16 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना दिल्ली सरकार

    कार गाइड

    कोहरे में कार चलाते समय इन खास बातों का रखें ध्यान, परेशानी से बचेंगे कार
    कम बजट वाली इन गाड़ियों में पिछली सीटों पर मिलता है खूब स्पेस मारुति सुजुकी
    कार की विंडस्क्रीन साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीका, परेशानी से बचेंगे यूटिलिटी स्टोरी
    मारुति सुजुकी S-प्रेसो बनाम टाटा टियागो: CNG विकल्प में कौन सी कार है आपके लिए बेहतर? कार की तुलना

    कार न्यूज

    मारुति सुजुकी सियाज और इग्निस पर मिल रही 45,000 रुपये तक  की छूट, जानिए ऑफर  मारुति सुजुकी
    निसान मैक्स-आउट कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत   निसान
    नई हुंडई क्रेटा और अल्काजार ने देश में दी दस्तक, छह एयरबैग्स के साथ हुईं अपडेट हुंडई मोटर कंपनी
    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023