
नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो अगले साल जून के बाद होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
क्या है खबर?
कार निर्माता टोयोटा ने लैंड क्रूजर प्राडो को अगले साल की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पुष्टि की है।
नई जनरेशन की SUV को पिछले साल वैश्विक स्तर पर पेश किया था, जिसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जा रहा है।
आगामी टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को कुछ बाजारों में लैंड क्रूजर 250 के नाम से भी बेचा जाता है, जबकि भारत में इसे लैंड क्रूजर 300 नाम से पेश किया जा सकता है।
एक्सटीरियर
पहले से दमदार है नई लैंड क्रूजर
नई टोयोटा लैंड क्रूजर को लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। यह चेसिस पुराने मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक कठोर बताया गया है।
साथ ही बॉडी-ऑन फ्रेम असेंबली लगभग 30 प्रतिशत मजबूत है, जो यह बेहतर ऑन और ऑफ-रोड तकनीक प्रदान करता है।
इस गाड़ी की लंबाई 4,920mm और ऊंचाई 1,870mm और व्हीलबेस 2,850mm है, जो पहले मॉडल की तुलना में थोड़ी बड़ी है। इस कारण इसके केबिन में ज्यादा स्पेस भी मिलता है।
इंटीरियर
नए डिजाइन का होगा इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो केबिन में नया डिजाइन दिया है, जिसमें अधिक सुविधाएं और तकनीक शामिल की गई हैं।
यह मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आलीशान लेदर अपहोल्स्ट्री और नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक रैपराउंड डिजिटल डिस्प्ले से लैस है।
लेटेस्ट कार में एडवांस ऑल-टेरेन क्षमता मिलेगी, जिसमें व्हील आर्टिक्यूलेशन में वृद्धि, एक एडवांस मल्टी-टेरेन मॉनिटर इंटरफेस और ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड में सुधार किया है।
इसमें बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए एक डिस्कनेक्टिंग फ्रंट एंटी-रोल बार भी शामिल है।
पावरट्रेन
ऐसा होगा प्राडो का पावरट्रेन
आगामी लैंड क्रूजर प्राडो में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के समान 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो भारत में फॉर्च्यूनर SUV को पावर देता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 2025 तक इस गाड़ी में 48V MHEV माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ा जा सकता है।
नई लैंड क्रूजर प्राडो को LC300 की तरह ही भारत में कंपलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया जाएगा और कीमत 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।