टाटा सिएरा का जुबली एडिशन लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास
क्या है खबर?
टाटा मोटर्स ने नई सिएरा जुबली एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें अपनी मिडसाइज SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए 3 खास एक्सेसरी पैक पेश किए गए हैं। यह स्पेशल एडिशन उन खरीदारों के लिए है, जो SUV में कोई मैकेनिकल या फीचर बदलाव किए बिना अतिरिक्त स्टाइलिंग और सुविधा वाली एक्सेसरीज चाहते हैं। यह एडिशन भारत में सिएरा की बिक्री का आंकड़ा 50,000 के पार पहुंचने का जश्न मनाने के लिए लाया गया है।
फीचर
एडिशन में मिलती हैं ये सुविधाएं
एंट्री-लेवल स्मार्ट प्लस जुबली एडिशन में बाहर और अंदर कई अपग्रेड किए हैं। बाहर से SUV को ज्यादा मजबूत लुक देने के लिए इसमें नया ग्रिल इंसर्ट, टेलगेट क्लैडिंग और रूफ रेल्स दिए हैं। अंदर, सेमी-लेदरेट सीट कवर और 4-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्राेयड ऑटो/ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। प्योर जुबली एडिशन में व्हील आर्च क्लैडिंग, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड, लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील कवर और आगे-पीछे डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
कितनी है जुबली एडिशन की कीमत?
टाटा सिएरा के एडवेंचर जुबली एडिशन की बात करें तो इसमें ROQ किट, आगे और पीछे की स्किड प्लेट्स, हुड स्कूप, विंडो लाइन और व्हील आर्च क्लैडिंग, बॉडी डेकल्स, आगे और पीछे के डैशकैम के साथ आता है। नए जुबली एडिशन की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टाटा मोटर्स ने हर महीने औसतन 7,237 सिएरा बेच रही है। इस गाड़ी की डिलीवरी दिसंबर, 2025 में 291 गाड़ियों के साथ हुई थी।