Page Loader
नए सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की दिखी झलक, अगले साल दे सकता है दस्तक 
नया सुजुकी एक्सेस 125 अगले साल लॉन्च होगा (तस्वीर: सुजुकी)

नए सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की दिखी झलक, अगले साल दे सकता है दस्तक 

Sep 28, 2024
06:15 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता सुजुकी अपने लोकप्रिय एक्सेस 125 स्कूटर का अपडेटेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। तस्वीरों में आगामी नए सुजुकी एक्सेस 125 मॉडल में किए जाने वाले बदलावों की जानकारी मिलती है। इसके डिजाइन में बदलाव के साथ कुछ फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, TVS जुपिटर 125 और यामाहा फैसिनो 125 से होगा।

बदलाव 

पहले से शार्प होगा स्कूटर का लुक

आगामी एक्सेस 125 में नए डिजाइन का हेडलैंप मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक शार्प दिखता है। हालांकि, फ्रंट एप्रन और फेंडर मिलता-जुलता ही नजर आता है। स्कूटर में पीछे की सिंगल-पीस ग्रैब रेल और लंबी सीट भी ज्यादा अलग नहीं है। कंपनी इसमें हजार्ड लैंप सहित नए फीचर्स भी जोड़ सकती। दोपहिया वाहन में नया रियर मडगार्ड और हीट शील्डेड एग्जॉस्ट सिस्टम पेश किए जाने के साथ फ्लोरबोर्ड, अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट व्हील का आकार बढ़ाया जा सकता है।

पावरट्रेन 

ऐसा हो सकता है पावरट्रेन 

नए सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर को 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 6,750rpm पर 8.7bhp की पावर और 5,500rpm पर 10Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे सिंगल स्प्रिंग सेटअप मिलेगा। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट, लगेज हुक और अलग-अलग रंग की सीट मिलेंगी। इसे अगले साल शुरुआती कीमत 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक पर लॉन्च किया जा सकता है।