Loading...
नई स्कोडा स्लाविया भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
नई स्कोडा स्लाविया में 2 नए रंग विकल्प भी जोड़े गए हैं

नई स्कोडा स्लाविया भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Oct 06, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

स्कोडा ने भारत में नई स्लाविया की कीमतें घोषित कर दी हैं। अगस्त में पेश की गई इस अपडेटेड सेडान में नई स्टाइलिंग, अतिरिक्त फीचर्स और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। नई स्कोडा स्लाविया क्लासिक, क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटो कार्लो ट्रिम्स में उपलब्ध है। ग्राहकों को डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी, जबकि नया कैपुचीनो बेज रंग दिसंबर से खरीदारों तक पहुंचेगा। इसके अलावा, आर्कटिक सिल्वर के तौर पर नया रंग जोड़ा गया है।

बदलाव 

स्लाविया में किए हैं ये बदलाव 

नई स्लाविया में नए LED हेडलैंप और टेललैंप, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर, ग्रिल पर एक हॉरिजॉन्टल क्रोम स्ट्रिप, बदली हुई फ्रंट और रियर स्टाइलिंग और नए अलॉय व्हील डिजाइन शामिल हैं।

प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो मॉडल में पीछे की सीट पर मसाज की सुविधा जोड़ी गई है।

इन ट्रिम्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है। अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

कीमत 

कितनी है इस गाड़ी की कीमत?

नई स्लाविया के 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

स्कोडा का कहना है कि इस सेगमेंट में यह पहली बार दिया जा रहा है। इसी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता रहेगा।

1.5-लीटर TSI में अब भी 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इन वेरिएंट्स में अब रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 9.99 लाख से शुरू होकर 18.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ADVERTISEMENT