Page Loader
नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 जल्द दे सकती है दस्तक, जानिए कैसा होगा लुक 
नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को अगले 2 महीनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: रॉयल एनफील्ड)

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 जल्द दे सकती है दस्तक, जानिए कैसा होगा लुक 

Jul 11, 2023
01:21 pm

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड अगले 2 महीनों के भीतर अपनी नई जनरेशन की बुलेट 350 को लॉन्च कर सकती है। नई बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के साथ काफी समानताएं लिए होगी। लेटेस्ट बाइक को गोल आकार के हैलोजन हेडलैंप, गोलाकार हैलोजन टेललैंप और टर्न इंटीकेटर के साथ विंटेज लुक मिलेगा। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन-साइडेड रियर शॉक एब्जॉर्बर यूनिट मिलेगी। वहीं ट्यूब वाले टायरों के साथ वायर-स्पोक व्हील इसके रेट्रो स्टांस को और बढ़ाएंगे।

खासियत  

नई बुलेट 350 में मिलेगा सिंगल-चैनल ABS सिस्टम 

2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को डबल क्रैडल फ्रेम पर तैयारी किया जाएगा, जिसमें 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड SOHC FI इंजन मिलेगा। यह सेटअप 20.2bhp की पावर और 27Nm का टाॅर्क पैदा करने में सक्षम होगा। इसमें सिंगल-चैनल ABS सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। टूरिंग के लिए यह आरामदायक हैंडलबार और न्यूट्रल फुटपेग पोजिशनिंग के साथ आएगी। पुराने मॉडल की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की तुलना में नई बुलेट प्रीमियम होगी।