LOADING...
नई मर्सिडीज-बेंज CLA EV को लॉन्च से पहले ही मिल गई 400 से ज्यादा बुकिंग
नई मर्सिडीज-बेंज CLA EV में 790 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है

नई मर्सिडीज-बेंज CLA EV को लॉन्च से पहले ही मिल गई 400 से ज्यादा बुकिंग

Apr 25, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में नई CLA EV लॉन्च की है। इसने पहले ही लोकप्रियता हासिल कर ली है और अब 400 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है। इसे 3 वेरिएंट- CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज, CLA 250+ लॉन्ग रेंज और CLA 250+ लॉन्च एडिशन में पेश किया है। इसके CLA 250+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल के अंत तक और स्टैंडर्ड रेंज की डिलीवरी जून से शुरू होगी। इस पर 8 साल/1.6 लाख किलोमीटर की बैटरी वारंटी मिलती है।

डिजाइन 

आकर्षक है इस EV का लुक

इस EV में दमदार एयरोडायनामिक के साथ एक आकर्षक फास्टबैक डिजाइन है। मर्सिडीज का दावा है कि इसका ड्रैग गुणांक मात्र 0.21 है, जिससे इसकी दक्षता में सुधार होता है। सामने की तरफ 100 से अधिक स्टार एलिमेंट्स वाला एक नया रोशन ग्रिल पैनल और कनेक्टेड LED लाइटिंग दी गई है। अंदर बड़ा सुपरस्क्रीन सेटअप, प्रीमियम सामग्री और हीट प्रोटेक्शन कोटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ शामिल है। इसमें विशेष पेंट, AMG स्टाइलिंग एलिमेंट्स, एम्बिएंट लाइटिंग अपग्रेड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

तकनीक 

इन सुविधाओं से लैस है CLA EV

CLA EV भारत में मर्सिडीज-बेंज के नए मर्सिडीज मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल है। इसमें नया सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर MB.OS और नई जनरेशन का MBUX सिस्टम भी पहली बार पेश किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कनेक्टेड तकनीक को जोड़ा गया है। सिस्टम में एनवीडिया चिप्स का उपयोग किया है और यह ChatGPT, माइक्रोसॉफ्ट बिंग और गूगल-आधारित सेवाओं को सपोर्ट करता है। इसमें नेविगेशन, चार्जिंग और वाहन सेटिंग्स में सहायता के लिए इंटेलिजेंट वर्चुअल असिस्टेंट भी है।

Advertisement

कीमत 

कितनी है इस कार की कीमत?

इलेक्ट्रिक सेडान का CLA 250+ वेरिएंट WLTP मानकों के अनुसार 792 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है, जबकि CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज 542 किलोमीटर तक दौड़ सकता है। CLA 250+ वेरिएंट में 20 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 400 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं और यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.7 सेकेंड में पकड़ लेता है। दूसरी तरफ CLA 200 को 7.5 सेकेंड लगते हैं। इसकी कीमत 55-64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement