नई महिंद्रा थार में मिलेगा रॉक्स जैसा डिजाइन, जानिए क्या-क्या होंगे बदलाव
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3-डोर थार मॉडल को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आए टेस्ट म्यूल से पता चला है कि इसमें थार रॉक्स जैसे डिजाइन बदलाव मिलने की संभावना है। कार निर्माता ने अक्टूबर में मौजूदा जनरेशन की महिंद्रा थार को अपडेट किया था, लेकिन बाहरी डिजाइन में मामूली बदलाव और कुछ फीचर अपग्रेड शामिल थे। उस समय SUV में रॉक्स से डिजाइन के कुछ संकेत लेने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बदलाव
अपडेटेड थार में मिलेंगे ये बदलाव
थार के पिछले अपडेट में 7 स्लॉट वाली ग्रिल को बॉडी कलर फिनिश, ड्यूल-टोन फ्रंट बंपर, रियर वाइपर और स्पेयर व्हील में इंटीग्रेटेड रियर-व्यू कैमरा शामिल किया था। हाल ही में सामने आई तस्वीरों से बदलावों का संकेत मिलता है, जिनमें C-आकार DRL वाली LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डबल-स्टैक्ड 6 स्लॉट वाली ग्रिल और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स (19-इंच) शामिल हैं। अंदर फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर-फोल्डिंग ORVMs, पुश-बटन स्टार्ट और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स के जुड़ने की उम्मीद है।
पावरट्रेन
कैसे होंगे पावरट्रेन विकल्प?
अपडेटेड थार में मौजूदा मॉडल के इंजन विकल्प बरकरार रह सकते हैं, जिनमें 152hp वाला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 119hp वाला 1.5-लीटर डीजल और 132hp वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। साथ ही उनके संबंधित गियरबॉक्स विकल्प भी वही जारी रहने की उम्मीद है। पेट्रोल इंजन के साथ फोर-व्हील ड्राइव वैकल्पिक मिलने की संभावना है, जबकि डीजल इंजन में मानक रूप से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक होगी, जो वर्तमान में 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।