Page Loader
नई महिंद्रा बोलेरो की लॉन्चिंग से पहले जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
नई महिंद्रा बोलेरो का फ्रंट फेसिया स्कॉर्पियो-N जैसा होगा (तस्वीर: महिंद्रा)

नई महिंद्रा बोलेरो की लॉन्चिंग से पहले जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Jan 29, 2024
11:46 am

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपनी अगली जनरेशन की बोलेरो SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले गाड़ी के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। सामने आए वीडियो से पता चलता है कि बोलेरो फेसलिफ्ट का फ्रंट फेसिया महिंद्रा स्कॉर्पियो-N जैसा है, जिसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स और एक दमदार बंपर के साथ एक ठोस फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसके अलावा, आकर्षक LED हेडलैंप और बड़ी फॉग लैंप हाउसिंग भी हैं।

फीचर 

नई बोलेरो में आकर्षक होंगे अलॉय व्हील्स 

आगामी महिंद्रा बोलेरो के साइड प्रोफाइल में आकर्षक अलॉय व्हील के साथ चंकी चौकोर व्हील आर्च और यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए एक साइड स्टेप भी दिया गया है। लंबे समय से चले आ रहे बॉक्सी सिल्हूट को बरकरार रखा गया है, जिससे यह मौजूदा मॉडल के समान लगती है, लेकिन इसमें आधुनिक टच देखने को मिलेंगे। अपकमिंग ऑफ-रोडर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला ब्लूटूथ-इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम भी दिया जाएगा।

पावरट्रेन 

मौजूदा मॉडल के समान होगा पावरट्रेन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई महिंद्रा बोलेरो को एक नए प्लेटफॉर्म U171 पर बनाया जाएगा। इसमें मौजूदा मॉडल के समान 1.5-लीटर m-हॉक डीजल इंजन दिया जायेगा, जो 74hp की पावर और 210Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है। यह कार 17 किमी/लीटर का माइलेज देगी और टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा होने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल की 9.9 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से अधिक रहेगी।