LOADING...
नई हीरो एक्सपल्स 200 4V भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.44 लाख रुपये 
नई हीरो एक्सपल्स 200 4V में 3 ABS राइडिंग मोड मिलते हैं (तस्वीर:ट्विटर@Kranti_Sambhav)

नई हीरो एक्सपल्स 200 4V भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.44 लाख रुपये 

May 16, 2023
07:12 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने नई एक्सपल्स 200 4V बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई, जबकि प्रो वेरिएंट की कीमत 1.51 लाख रुपये (कीमतें एक्स-शोरूम) है। हीरो की लेटेस्ट बाइक में 3 ABS मोड्स- रोड, ऑफ-रोड और रैली मिलते हैं। यह दोपहिया वाहन 4 रंगों- मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू, ब्लैक स्पोर्ट्स रेड और रैली एडिशन ग्राफिक्स में उपलब्ध है।

खासियत 

एक्सपल्स 200 4V में मिलते हैं ये फीचर 

नई हीरो एक्सपल्स 200 4V में अब OBD2 के अनुरूप 200cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20 फीसदी तक इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल पर चल सकता है। यह पावरट्रेन 8,000rpm पर 18.83bhp की पावर और 6,500rpm पर 17.35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हवा को रोकने के लिए बाइक में लंबी विंडस्क्रीन के साथ नई LED प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है। इसके प्रो वेरिएंट में दोनों सिरों पर फुली-एडजस्टेबल सस्पेंशन, लंबी सीट और हैंडलबार राइजर मिलता है।