Page Loader
बजाज ने भारत में उतारी नई पल्सर NS 125, कीमत एक लाख रुपये से कम

बजाज ने भारत में उतारी नई पल्सर NS 125, कीमत एक लाख रुपये से कम

Apr 20, 2021
04:10 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने पल्सर रेंज का विस्तार करते हुए भारत में नई पल्सर NS 125 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे एक लाख रुपये से कम की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा है। इसे चार कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। बता दें कि बजाज पल्सर NS सीरीज में इसके अलावा NS 160 और NS 200 मॉडल भी आते हैं। दमदार इंजन और शानदार फीचर्स वाली इस बाइक की कीमत आदि नीचे से जानें।

डिजाइन

कैसा है बाइक का लुक?

शानदार लुक वाली कंपनी की इस नई बाइक में ट्विन पायलट लैंप के साथ हेडलैंप क्लस्टर और ट्विन स्ट्रिप LED टेल लैंप्स लगाए गए हैं। यह बिक्री के लिए चार कलर ऑप्शन ब्लू, फेरी ऑरेंज, बर्नट रेड और पेवर ग्रे में कंपनी के डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। साथ ही यह बाइक एलॉय व्हील और स्प्लिट ग्रेब रेल से लैस है। इसका वजन 144 किलोग्राम है और इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 1.2 लीटर है।

इंजन

बाइक में दिया गया दमदार इंजन

नई पल्सर NS 125 में BS6 मानकों को पूरा करने वाला दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 124cc का एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है। इसका इंजन 8,500rpm पर 12bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 7,000rpm पर 11Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए मिल रहे ये फीचर्स

राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नई पल्सर NS 125 में कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इस बाइक में कंबाइड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ-साथ आगे वाले पहिये पर 240mm के डिस्क ब्रेक और पीछे वाले पहिये पर 130mm के ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील लगे हैं और इसका ग्रांउड क्लीयरेंस 179mm का है। इसके अलावा भी बाइक कई फीचर्स से लैस है।

जानकारी

क्या है कीमत?

कंपनी ने बाइक को 93,690 रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत एक्स शोरुम की है। इसके अलावा बजाज इस साल कई बाइक्स लॉन्च करने वाली है। इसमें पल्सर RS400, पल्सर NS250, नई पल्सर NS 160 और बजाज एवेंजर 400 प्रमुख हैं।