NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स

    महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 20, 2020
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके बाइक प्रेम के बारे में सभी लोग जानते हैं।

    धोनी को शुरुआत से ही बाइक का शौक है और जब भी उन्हें समय मिलता है वो अपनी बाइक पर सवार होकर घूमने निकल जाते हैं।

    धोनी के पास कुछ बेहतरीन सुपर बाइक्स हैं, जिन्हें खरीदने का सपना हर युवा देखता है।

    ऐसे में आज हम आपको पांच सुपर बाइक्स के बारे में बताएंगे, जो धोनी के पास हैं।

    #1

    कावासाकी निंजा H2

    फाइनेंसियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी भारत के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने शानदार शक्तिशाली सुपर बाइक कावासाकी निंजा H2 खरीदी थी।

    इस बाइक में चार सिलिंडर वाला 998CC का इंजन दिया गया है और इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।

    यह एक ऐसी बाइक है, जिसे हर युवा खरीदने का सपना देखता है।

    खबरों के अनुसार, धोनी को कई बार रांची में इस बाइक की सवारी करते हुए देखा गया है।

    #2

    हार्ले डेविडसन फैट बॉय

    दुनिया की सबसे मशहूर क्रूजर बाइक हार्ले डेविडसन का कोई जवाब नहीं है।

    जब कोई इस बाइक पर बैठकर निकलता है, तो लोगों की निगाहें केवल उसी पर होती हैं।

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय क्रूजर बाइक भी है, जिसमें 1,690CC का एयर-कूल्ड, ट्वीन कैम 103B, V-ट्वीन इंजन दिया गया है।

    यह बाइक 5,250rpm पर 56.0 kW की पावर और 3,250rpm पर 132Nm का टार्क जेनरेट करती है।

    #3

    कंफेडरेट X132 हेलकैट

    साल 2018 में धोनी को कंफेडरेट X132 हेलकैट बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था।

    यह बाइक एयरक्राफ ग्रेड के टाइटेनियम से बनी हुई है, इसलिए यह अपेक्षाकृत काफी हल्की और बहुत मजबूत है। इस बाइक का वजन 227 किलो है।

    इस बाइक में 2.2 लीटर का V-ट्वीन इंजन दिया गया है, जो 132hp की पावर और 200Nm का टार्क जेनरेट करता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक की कीमत लगभग 47 लाख रुपये है।

    #4

    कावासाकी निंजा ZX-14R

    फाइनेंसियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के पास कावासाकी की एक अन्य बाइक भी है।

    खबरों के अनुसार, धोनी ने लगभग एक दशक पहले कावासाकी निंजा ZX-14R बाइक खरीदी थी और यह बाइक देखने में बहुत ही शानदार है।

    इसमें चार सिलिंडर वाला 1,441CC का इंजन दिया गया है। धोनी को रफ्तार से प्यार है और यह बाइक उनकी तेज रफ्तार की ख्वाहिश को पूरी करती है।

    यह बाइक 300 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है।

    #5

    डुकाटी 1098

    सुपर बाइक्स के मामले में डुकाटी पहले स्थान पर है।

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब कुछ समय के लिए डुकाटी 1098 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध थी, तब धोनी ने मौका न गंवाते हुए यह बाइक खरीदी थी।

    जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक में 1,098CC का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 160hp की पावर जेनरेट करता है।

    रफ्तार और लुक के मामले में इस बाइक को पीछे छोड़ पाना लगभग नामुमकिन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रांची
    हार्ले डेविडसन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    रांची

    जानें क्या है महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली समूह के बीच चल रहा विवाद महेंद्र सिंह धोनी
    रांची: सांप्रदायिक पोस्ट के लिए गिरफ्तार छात्रा को जमानत, कुरान की 5 प्रतियां बांटने का आदेश मुस्लिम
    रिचा भारती को नहीं बांटनी होगीं कुरान की प्रतियां, रांची कोर्ट ने बदला अपना फैसला भारतीय जनता पार्टी
    प्रधानमंत्री मोदी का इशारों में चिदंबरम पर निशाना, कहा- देश को लूटने वाले आज जेल में झारखंड

    हार्ले डेविडसन

    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें
    भारत में हार्ले डेविडसन की बाइक्स की बिक्री करेगी हीरो मोटोकॉर्प, सर्विस भी देगी ऑटोमोबाइल
    हीरो मोटरकॉर्प ने बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में बेची आठ लाख से अधिक बाइक्स और स्कूटर्स ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025