NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार
    ऑटो

    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार

    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार
    लेखन अविनाश
    Nov 18, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6, जानिए क्यों खास है कैप्टन कूल की यह कार
    महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी किआ EV6

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लग्जरी कार और बाइक्स काफी पसंद हैं। धोनी ने अब अपने गैरेज में नई किआ EV6 इलेक्ट्रिक कार को जोड़ा है। ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपनी नई किआ EV6 में क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी के कार कलेक्शन में यह पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है।

    कैसा है किआ EV6 का लुक?

    किआ EV6 कंपनी के E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे खास इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाया गया है। इसमें मस्कुलर बोनट के साथ 'डिजिटल टाइगर फेस', स्लीक ग्रिल, DRL के साथ LED हेडलाइट्स और रेक्ड विंडशील्ड मिलते हैं। कार के किनारों पर ब्लैक-आउट पिलर, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 19-इंच के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। यह कार पांच रंगों- मूनस्केप, स्नो व्हाइट पर्ल, रनवे रेड, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और याच ब्लू के विकल्प के साथ उपलब्ध है।

    सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की दूरी तय करने सक्षम है यह कार

    यह इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट में आती है। इसके RWD वेरिएंट में 77.4kWh की बैटरी है, जो 229bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। वहीं, इसके AWD वेरिएंट में भी 77.4kWh की बैटरी उपलब्ध है। यह कार मात्र 5.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 192 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    वायरल हो रहा धोनी की नई कार का वीडियो

    New Car in the house babyyy @msdhoni 😎pic.twitter.com/73ZZMxF4hv

    — Best of MS Dhoni. (@BestOfMSD) November 17, 2022

    इन फीचर्स से लैस है किआ EV6

    किआ ने अपनी बाकी गाड़ियों की तरह ही इस इलेक्ट्रिक कार को भी कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया है। इसके केबिन में 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट यूनिट, वायरलेस फोन चार्जर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ADAS सिस्टम, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और स्मार्ट पावर टेलगेट भी है।

    क्या है इस कार की कीमत?

    भारतीय बाजार में EV6 के GT लाइन' की कीमत 59.95 लाख और AWD की 64.95 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। CBU रूट से आयात होने के कारण इसकी कीमत अन्य EVs की अपेक्षा अधिक है। किआ EV6 को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। पहले बैच में कंपनी इस कार की 200 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। यह वोल्वो XC40 और आगामी हुंडई आयोनिक 5 को टक्कर देगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    धोनी को टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान के रुप में देखा जाता है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े ICC टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। अपनी कप्तानी से उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार IPL का विजेता बनाया है। धोनी के कार कलेक्शन में हमर H2, फेरारी 599 GTO, लैंड रोवर की फ्रीलैंडर, ऑडी Q7, निसान जोंगा, GMC सिएरा जैसी कुछ और कारें भी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महेन्द्र सिंह धोनी
    क्रैश टेस्ट
    कार न्यूज
    किआ EV6

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा

    महेन्द्र सिंह धोनी

    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर आगामी फिल्में
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रैश टेस्ट

    मारुति सुजुकी S-प्रेसो और स्विफ्ट को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मारुति सुजुकी S-प्रेसो
    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को एशियन NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हुंडई
    फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग कार न्यूज

    कार न्यूज

    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी
    सिट्रॉन लेकर आ रही नई 7-सीटर MPV, C3 हैचबैक पर होगी आधारित  सिट्रॉन
    नई होंडा इंटेग्रा कूपे कार से उठा पर्दा, सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स  होंडा की कारें
    मारुति सुजुकी सियाज और इग्निस पर मिल रही 45,000 रुपये तक  की छूट, जानिए ऑफर  मारुति सुजुकी

    किआ EV6

    ऑटो एक्सपो 2023: किआ मोटर्स ने शोकेस की अपनी ये बेहतरीन गाड़ियां किआ मोटर्स
    किआ EV6 बनाम वोल्वो XC40 रिचार्ज, 60 लाख में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV होगी बेहतर? इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023