Loading...
परिवहन मंत्रालय भारत NCAP की तर्ज पर ई-रिक्शा के लिए बना रहा सुरक्षा मानक- गडकरी
ई-रिक्शा के लिए सुरक्षा मानक बनाए जा रहे हैं

परिवहन मंत्रालय भारत NCAP की तर्ज पर ई-रिक्शा के लिए बना रहा सुरक्षा मानक- गडकरी

Nov 17, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए भारत NCAP की तर्ज पर ई-रिक्शा के लिए सुरक्षा मानक तैयार कर रही है। 'भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (BYST) JRD टाटा अवार्ड्स 2026' कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। देश में हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है।

BNCAP

2023 में बनाया स्वदेशी भारत NCAP 

2023 में शुरू किया भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) देश की आधिकारिक और स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली है।

यह पैसेंजर कारों का क्रैश टेस्ट करती है और उन्हें 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग देती है। यह इस बात का मूल्यांकन करती है कि टक्कर के दौरान कारें वयस्कों और बच्चों की कितनी अच्छी तरह सुरक्षा करती हैं।

अब सरकार की कुछ ऐसे ही नियम ई-रिक्शा के लिए लाने की योजना है।

प्रगति 

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को शीर्ष पर ले जाने का लक्ष्य 

इस मौके पर गडकरी ने भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 5 वर्षों के भीतर देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है।

उन्होंने बताया कि देश में बनने वाले वाहनों की गुणवत्ता अच्छी है और उनकी लागत कम है।

साथ ही दावा किया कि उनके मंत्री बनने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

ADVERTISEMENT