Loading...
मिनी कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
मिनी कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा

मिनी कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Jul 29, 2026
06:53 pm

क्या है खबर?

ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता मिनी ने भारत में कन्वर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन लॉन्च किया है, जो सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। इसे कंपलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में बेचा जाएगा। इस विशेष मॉडल की बुकिंग केवल मिनी इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। इसमें मिनी योर्स सॉफ्ट-टॉप रूफ है। इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड फैब्रिक रूफ 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार पर 18 सेकेंड में पूरी तरह खुल और 15 सेकेंड में बंद हो सकती है।

एक्सटीरियर 

ऐसा है गाड़ी का बाहरी लुक 

बाहरी डिजाइन की बात करें तो इसमें ब्रांड की गोल LED हेडलाइट्स, नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, छोटे ओवरहैंग्स वाले कॉम्पैक्ट साइज और स्टैंडर्ड LED हेडलाइट्स हैं, जिनमें 3 तरह की लाइटिंग सिग्नेचर चुनने की सुविधा है।

इसके खास स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे मेटैलिक पेंट के साथ वाइब्रेंट सिल्वर मिरर कैप और एरोडायनामिक 18-इंच के जॉन कूपर वर्क्स रैली स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललाइट्स और मॉडल बैज के साथ एक ब्लैक ट्रिम स्ट्रिप है।

इंटीरियर 

इन सुविधाओं से लैस है केबिन 

इस लग्जरी कार के केबिन में बीच में एक गोल हाई-रिजॉल्यूशन OLED डिस्प्ले है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दोनों का काम करता है।

मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर चलने वाला इसका इंटरफेस वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रोयड ऑटो, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट सर्विस जैसी कई सुविधाओं को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, मिनी डिजिटल की प्लस, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, मौसम की जानकारी और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल की सुविधा शामिल है।

ADVERTISEMENT

कीमत 

कितनी है इस एडिशन की कीमत?

स्टारडस्ट एडिशन में 2.0-लीटर, ट्विनपावर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। इसमें 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

यह कन्वर्टिबल 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 240 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस लेटेस्ट कार को भारतीय बाजार में 62.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENT