Loading...
MG विंडसर इंडल्ज एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
MG विंडसर इंडल्ज एडिशन के लुक में बदलाव किया गया है

MG विंडसर इंडल्ज एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Oct 13, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

JSW MG मोटर्स ने भारत में विंडसर इंडल्ज एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन ऐसे समय में आया है, जब विंडसर की बिक्री 24 महीनों में 80,000 से ज्यादा हो चुकी है। इस के साथ कंपनी ने रियर सनशेड, थीम वाले 3D मैट, फ्रंट ग्रिल पर क्रोम एक्सेंट, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, बॉडी साइड मोल्डिंग और लेदर की-कवर जैसी एक्सेसरीज की घोषणा की है। इसमें 38kWh की बैटरी और 332 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज बरकरार रखी गई है।

बदलाव 

गाड़ी में अंदर-बाहर किए हैं ये बदलाव 

विंडसर इंडल्ज एडिशन में शैडो गोल्ड बॉडी कलर और उसके साथ कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ का खास ड्यूल-टोन कॉम्बिनेशन दिया गया है।

ब्लैक ORVMs और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स नए पेंट फिनिश को और बेहतर बनाते हैं, जबकि C-पिलर पर लगी 'इंडल्ज' बैजिंग इसे दूसरे वर्जन से अलग बनाती है।

अंदर अर्बन टैन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री थीम दी गई है। इसके फ्रंट हेडरेस्ट पर 'इंडल्ज' की एम्ब्रॉयडरी है, जबकि थीम वाले कुशन और नेक पिलो केबिन और बेहतर बनाते हैं।

फीचर 

एडिशन में जोड़े गए ये फीचर 

एडिशन की दूसरी पंक्ति में बैठे लोगों के लिए प्राइव स्क्रीन है, जो स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। यह रियर एंटरटेनमेंट फीचर विंडसर के रियर-सीट कंफर्ट पर ध्यान देने की सोच को और बेहतर बनाता है।

साथ ही 135 डिग्री तक झुकने वाली एयरो लाउंज सीटें और 15.6-इंच का ग्रांडव्यू टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी है।

इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 100kW (136PS) की पावर और 200Nm का टॉर्क देती है। इलेक्ट्रिक कार के स्पेशल एडिशन की कीमत 17.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT