LOADING...
MG विंडसर EV की कीमत में हुआ 60,000 रुपये तक का इजाफा, जानिए नई कीमत
MG विंडसर EV की कीमत में इजाफा किया गया है

MG विंडसर EV की कीमत में हुआ 60,000 रुपये तक का इजाफा, जानिए नई कीमत

Jul 04, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

MG मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार विंडसर EV की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी की कुल बिक्री में 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली यह गाड़ी अब 60,000 रुपये तक महंगी हो गई है। MG विंडसर EV मई में देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कॉमेट EV, ZS EV, साइबरस्टर और M9 जैसे मॉडल शामिल हैं।

कारण 

इस कारण हुई कीमत में बढ़ोतरी 

संभावना है कि उत्पादन लागत बढ़ने के कारण विंडसर EV की कीमतें बढ़ाई गई हैं। किआ और टोयोटा समेत कई अन्य कार कंपनियों ने जुलाई में कीमतें बढ़ाई हैं। MG ने विंडसर EV की कीमतों में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। प्रतिशत के हिसाब से यह 2.15 से 4.26 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके 5 वेरिएंट में सबसे ज्यादा एक्साइट बेस वेरिएंट की कीमत में की गई है।

कीमत 

कितनी है विंडसर के वेरिएंट्स की कीमत?

बेस वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये बढ़ने के कारण अब 14.70 लाख रुपये हो गई है, जबकि एक्सक्लूसिव वेरिएंट की 46,900 रुपये बढ़कर 16 लाख रुपये हो गई है। एसेंस वेरिएंट के लिए 46,900 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे, जिससे कीमत 17 लाख रुपये हो गई। इसके साथ ही एक्सक्लूसिव प्रो अब 17.90 लाख रुपये में उपलब्ध है। इस पर 52,000 रुपये बढ़े। इसके अलावा एसेंस प्रो टॉप वेरिएंट की कीमत अब 40,000 रुपये बढ़ने के बाद 19 लाख रुपये है।

Advertisement