LOADING...
MG विंडसर कम्यूट टैक्सी वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए मौजूदा मॉडल से क्या है अलग
MG विंडसर कम्यूट वेरिएंट टैक्सी चालकों के लिए पेश किया गया है

MG विंडसर कम्यूट टैक्सी वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए मौजूदा मॉडल से क्या है अलग

Apr 20, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

JSW MG मोटर्स ने विंडसर EV का फ्लीट-ओनली कम्यूट वेरिएंट लॉन्च किया है। डीलर सूत्र के अनुसार, इस वेरिएंट में किफायती बेटरी एज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत किराए पर बैटरी विकल्प के साथ उपलब्ध है। इससे खरीदारों के लिए कार की शुरुआती लागत कम हो जाएगी। MG विंडसर के एक्साइट बेस मॉडल की तुलना में कम्यूट वेरिएंट की कीमत लगभग 61,000 रुपये कम है। हालांकि, इसमें कुछ फीचर्स की कमी है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है कम्यूट वेरिएंट

कम्यूट में एक्साइट के समान फ्लश डोर हैंडल, 17-इंच के स्टील व्हील, LED हेडलाइट्स, LED रियर फॉग लाइट्स, खिड़कियों के शीशों में वन-टच डाउन फंक्शन जैसी सुविधाएं दी हैं। केबिन में 60:40 स्प्लिट वाली रिक्लाइनिंग रियर सीटें, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर AC वेंट, फ्रंट आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक गियर सेलेक्टर, 7-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, कीलेस गो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर हैं। दूसरी तरफ, कनेक्टेड LED DRL, इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसी सुविधाएं नहीं हैं।

कीमत 

इतनी है कम्यूट वेरिएंट की कीमत

विडंसर टैक्सी मॉडल में 38kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो ARAI-प्रमाणित 332 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे 7.4kW के AC चार्जर से इसे 10-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 7 घंटे लगते हैं, जबकि 45kW के DC चार्जर से 20-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 45 मिनट लगते हैं। सुरक्षा के लिए डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, हिल डिसेंट कंट्रोल, इनडायरेक्ट TPMS और ESC जैसी सुविधाएं हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement