NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मई में कैसी रही MG मोटर्स इंडिया की बिक्री? देखें क्या रहीं उपलब्धियां
    अगली खबर
    मई में कैसी रही MG मोटर्स इंडिया की बिक्री? देखें क्या रहीं उपलब्धियां
    मई में कैसी रही MG मोटर्स इंडिया की बिक्री? देखें क्या रहीं उपलब्धियां

    मई में कैसी रही MG मोटर्स इंडिया की बिक्री? देखें क्या रहीं उपलब्धियां

    लेखन देवजीत सिंह
    Jun 01, 2022
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ समय से भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही हैं और इसका असर इनकी सेल्स पर भी दिखता रहा है।

    हालांकि, इस स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और आने वाले समय में इससे निजात मिलने की भी उम्मीद है।

    चिप की भारी कमी के चलते भी MG मोटर्स अपनी सेल्स में इजाफा करने में कामयाब रही है। आइये, एक नजर डालते हैं कि पिछले महीने कैसी रही कंपनी की सेल्स रिपोर्ट।

    सेल्स

    कितनी हुई बढ़ोतरी?

    MG मोटर्स ने मई, 2022 में भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों की 4,008 यूनिट्स की बिक्री की।

    सालाना आधार पर बात करें तो मई 2021 में यह आंकड़ा 1,016 यूनिट्स का रहा था। पिछली मई के मुकाबले इस साल 2,992 यूनिट्स की बिक्री अधिक हुई।

    इस मई की सेल्स की तुलना अगर पिछले महीने (अप्रैल, 2022) से की जाये तो MG को सेल्स में लगभग दोगुनी वृद्धि प्राप्त हई है। अप्रैल, 2022 में यह आंकड़ा 2,008 यूनिट्स का था।

    उपलब्धियां

    पार किया 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का पड़ाव

    लगभग तीन सप्ताह पहले कंपनी ने एक लाख यूनिट्स की बिक्री की सूचना दी थी। यह पड़ाव कंपनी ने भारतीय बाजार में बिक्री शुरू करने के तीन सालों में हासिल किया है।

    ब्रिटिश कार निर्माता MG मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में 15 लाख रुपये की रेंज में नई कार ला सकती है।

    MG की यह कार टाटा की नेक्सन EV और महिंद्रा की अपकमिंग XUV300 EV को जबरदस्त टक्कर दे सकती है।

    बयान

    MG मोटर इंडिया के अध्यक्ष राजीव छाबा का बयान

    MG मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है, "कर्मचारियों, डीलरों, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों पर केंद्रित एक ठोस नींव स्थापित करने के बाद हमें जो प्यार और विश्वास मिला है, उसके लिए हम आभारी हैं। स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से भारतीय मोबिलिटी स्पेस में सकारात्मक बदलाव लाने और एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए हमारा समर्पण हर दिन मजबूत होता जा रहा है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में MG मोटर्स ने 2019 में अपनी पहली कार हेक्टर को लॉन्च किया था। हेक्टर कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

    इसके बाद MG ने भारत की पहली ऑटोनॉमस लेवल-1 ZS EV को, फिर MG ग्लोस्टर और नवंबर, 2021 में ऑटोनॉमस लेवल-2 MG एस्टर को भारतीय बाजार में पेश किया।

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, MG मोटर्स इंडिया ने डीलर संतुष्टि में 4-व्हीलर मास-मार्केट वाहनों में दूसरा स्थान हासिल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कार सेल
    MG की कारें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    इलेक्ट्रिक वाहन

    चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हुई टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट की बुकिंग, 11 मई को होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    टाटा ऐस का ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ने पेश किया दो दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर ऑटोमोबाइल
    ये है देश की पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बस, जानिये फीचर्स नितिन गडकरी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा ला रही 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, टीजर हुआ जारी इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग हुई शुरू, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद इलेक्ट्रिक वाहन
    अब बिना खरीदे चलाएं महिंद्रा की गाड़ियां, कंपनी ने शुरू किया सब्सक्रिप्शन प्लान ऑटोमोबाइल
    फरवरी में महिंद्रा की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, आया 80 प्रतिशत का उछाल ऑटोमोबाइल

    कार सेल

    किआ EV6 से लेकर होंडा सिटी e:HEV तक, मई में लॉन्च होने वाली हैं ये गाड़ियां होंडा की कारें
    मारुति अर्टिगा को टक्कर देने टोयोटा ला रही है सी-सेगमेंट MPV, अगले साल हो सकती लॉन्च ऑटोमोबाइल
    टाटा मोटर्स ने बढ़ाए अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम, 1.1 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई रोल्स रॉयस की ब्लैक बैज घोस्ट कार, कीमत 12 करोड़ से अधिक ऑटोमोबाइल

    MG की कारें

    भारत में जल्द लॉन्च हो रहीं हैं ये SUVs, जानिए फीचर्स भारत की खबरें
    MG मोटर्स खरीद सकती है फोर्ड इंडिया के प्लांट्स, बातचीत शुरू भारत की खबरें
    MG मोटर ने लाइनअप में किया बदलाव, अब नहीं मिलेगा हेक्टर का सुपर मिड-स्पेक वेरिएंट भारत की खबरें
    आठ ट्रिम्स में भारत में लॉन्च होगी MG एस्टर SUV, जानिए क्यों खास है यह कार लेटेस्ट कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025