LOADING...
मर्सिडीज-बेंज ने कई मॉडल्स भारतीय बाजार से हटाए, जानिए क्या है कारण
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में कई मॉडल बंद कर दिए हैं

मर्सिडीज-बेंज ने कई मॉडल्स भारतीय बाजार से हटाए, जानिए क्या है कारण

Apr 11, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी भारतीय वेबसाइट से A-क्लास लिमोसिन, EQA, EQB और EQE SUV को हटा दिया है। यह कदम देश में CLA EV मॉडल के लॉन्च से पहले उठाया गया है। लग्जरी कार निर्माता ने पुष्टि की है कि भारत में इन मॉडल्स का सारा स्टॉक बिक चुका है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे ग्राहक नई CLA को देख सकते हैं। यह 24 अप्रैल को लॉन्च हो रही है।"

रणनीति

इस कारण उठाया यह कदम 

इन गाड़ियों को बंद करना मर्सिडीज-बेंज की उस रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है, जिसके तहत वह अपने पोर्टफोलियो में उच्च-स्तरीय मॉडल्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। यह कदम कंपनी द्वारा पिछले वर्ष एंट्री-लेवल सेगमेंट में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज करने के बाद उठाया गया है। ऑटोकार इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में कंपनी के CEO संतोष अय्यर ने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए मात्रा के बजाय मूल्य को प्राथमिकता देने की बात कही थी।

मॉडल्स 

कब पेश किए गए थे बंद किए मॉडल?

मार्च 2021 में लॉन्च हुई A-क्लास लिमोसिन मर्सिडीज-बेंज का सबसे किफायती मॉडल था। यह 5 साल तक बिक्री पर रही। इसकी कीमत 44.46-45.92 लाख रुपये के बीच थी। EQB कार निर्माता की पहली 3-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक कार थी, जिसे 2022 में पेश किया गया। EQE SUV को GLE के इलेक्ट्रिक समकक्ष के रूप में 1.39 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। EQA, GLA का EV वर्जन था और इसकी शुरुआती कीमत 66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

Advertisement