मारुति सुजुकी ने नेक्सा से बेची 20 लाख से ज्यादा कारें, कंपनी ने दी जानकारी
क्या है खबर?
मारुति नेक्सा रिटेल चेन ने वाहनों की 20 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। नेक्सा ने 2021 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छुआ था।
मारुति ने 2015 में अपनी नेक्सा रिटेल चेन शुरू की थी, जिसमें बलेनो, इग्निस, XL6 और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल बेचे जाते हैं।
कंपनी ने साल के अंत तक नेक्सा रिटेल आउटलेट्स से बिक्री हुंडई और टाटा मोटर्स की कुल बिक्री से अधिक दोने का दावा किया है।
बयान
4 साल में पूरा किया पहले 10 लाख वाहनों का आंकड़ा
नेक्सा रिटेल चेन ने पहले 10 लाख वाहन बिक्री का आंकड़ा 4 साल में हासिल किया और अगले 10 लाख वाहन 3 साल में बेचे हैं।
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "इस साल कंपनी की कुल बिक्री में मारुति सुजुकी की नेक्सा चेन की हिस्सेदारी करीब 23 फीसदी है और यह करीब 47 फीसदी बढ़ी है।"
बता दें कि कंपनी के 280 से ज्यादा शहरों में 440 से अधिक नेक्सा शोरूम हैं।