LOADING...
मारुति सुजुकी की वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड बिक्री, जानिए मार्च के आंकड़े
मारुति सुजुकी मार्च में भी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही है

मारुति सुजुकी की वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड बिक्री, जानिए मार्च के आंकड़े

Apr 01, 2026
07:44 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी ने मासिक बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 2.25 लाख रही है, जो पिछले साल इसी महीने बिकीं 1.92 लाख की तुलना में 16.72 फीसदी अधिक रही है। इसमें से घरेलू बाजार में 1.66 लाख गाड़ियां बेची हैं, जो मार्च, 2025 की बिक्री 1.5 लाख की तुलना में 10.27 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है। इस दौरान निर्यात 32,968 से बढ़कर 47,040 हो गया है।

सेगमेंट 

कैसी रही है सेगमेंट के हिसाब से बिक्री?

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो ऑल्टो और S-प्रेसो वाली मिनी सेगमेंट की बिक्री 11,741 रही है। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर वाली कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री 71,789 रही, जो पिछले साल की 66,906 से ज्यादा है। मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री 78,561 से बढ़कर 83,530 हो गई है। ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स जैसी यूटिलिटी गाड़ियों की बिक्री 61,097 से बढ़कर 71,356 और ईको वैन की 10,409 से बढ़कर 11,333 हो गई।

वित्त वर्ष 2026

वित्त वर्ष 2026 के बिक्री आंकड़े

मारुति ने वित्त वर्ष 2025-26 में 24.22 लाख की अब तक की उच्चतम वार्षिक कुल बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2025 में बिकीं 22.34 लाख से सालाना आधार पर 8.43 फीसदी अधिक है। इस अवधि में घरेलू बाजार में 18.23 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष में बिकीं 17.6 लाख से 3.54 फीसदी अधिक है। निर्यात की बात करें तो इस दौरान 4.47 लाख गाड़ियां विदेशों में भेजी गई हैं।

Advertisement